Shukra Gochar

31 जुलाई को बदलेगी ग्रहों की चाल, शुक्र इन 6 राशियों को करेगा मालामाल!

Trending Vastu-homes
Spread the love

Shukra Gochar: 31 जुलाई से बदल जाएगी इन ग्रहों की किस्मत, होगें मालामाल

Shukra Gochar 2024 In Leo: जुलाई का महीना भी बीतने वाला है। इस महीने के बदलने के साथ कई ग्रहों की चाल भी बदलने वाली है। हिंदू धर्म में शुक्र ग्रह को धन, दौलत, लग्जरी लाइफस्टाइल (Luxury Lifestyle) , सुख-समृद्धि और खुशहाली का कारक मानते हैं। आपको बता दें कि धन के दाता शुक्र (Shukra) दूसरी बार राशि परिवर्तन जुलाई के लास्ट में करने जा रहे हैं। पंचांग के मुताबिक, 31 जुलाई 2024 को शुक्र दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन का सकारात्मक-नकारात्मक प्रभाव सभी 12 राशियों पर भी होगा। ज्योतिषीय गणनाओं के मुताबिक,शुक्र गोचर से कुछ राशियों को जीवन में बड़े बदलाव आएंगे, तो इससे कुछ राशि वालों को जीवन में छोटी-मोटी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं शुक्र गोचर का 12 राशियों पर प्रभाव..

ये भी पढे़ंः लैपटॉप को इस दिशा में रखिए..करियर ग्रोथ के साथ जीवन में आएगी खुशहाली

Pic Social media

मेष राशि

शुक्र के राशि परिवर्तन मेष राशि (Aries) वालों को जीवन में नए अनुभव मिलेंगे। घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। व्यापार में लाभ ही लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा।

वृषभ राशि

शुक्र का सिंह राशि में प्रवेश वृषभ राशि (Taurus) वालों के लिए अच्छा नहीं साबित होगा। इस दौरान आपको पारिवारिक जीवन में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। गृह-क्लेश के संकेत हैं। ऑफिस में कार्यों में प्रेशर बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। धन बचत के नए मौके मिलेंगे। लव लाइफ में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। इस दौरान आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

मिथुन राशि


शुक्र के राशि परिवर्तन से मिथुन राशि के लोगों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। कार्यों के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। आर्थिक स्थिति सही होगी। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। धन का आवक बढ़ेगा। लव लाइफ में प्यार बढ़ेगा। साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा। रिश्तों में आपसी समझ और तालमेल बेहतर होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: ऑफिस डेस्क पर रखें ये चीज़ें..मिलेगी कामयाबी

कर्क राशि

शुक्र के राशि परिवर्तन से कर्क राशि वालों को लाभ ही लाभ होगा। आय में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन में शांति और प्यार बढ़ेगा। नौकरीपेशा वालों के प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस ज्यादा होंगे। रिश्तों में प्यार और रोमांस बढ़ेगा। करियर में उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को शुक्र के राशि परिवर्तन से पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बेहतरी आएगी। कार्यों के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। काम के सिलसिले में यात्रा भी कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार में मुनाफा होगा। इंकम के नए सोर्स बनेंगे। साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा। जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी।

कन्या राशि

शुक्र के राशि गोचर से इस राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित होगा। प्रोफेशनल लाइफ में सफलता मिलेगी। बिजनेस में बढ़ोत्तरी के नए मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। रिश्तों में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। साथी के इमोशन्स को लेकर सेंसिटिव रहें। अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी-सी भी लापरवाही न बरतें।

तुला राशि

शुक्र के शुभ प्रभाव से तुला राशि वालों को आय के अप्रत्याशित स्त्रोतों से धन मिल सकता है। व्यापार में भी लाभ के मौके मिलेंगे। आय के नवीन स्त्रोतों से धन लाभ होगा। इस दौरान आपके सभी सपने साकार होंगे। जीवन के हर क्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी। रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि

शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से वृश्चिक राशि वालों को अपने करियर पर ज्यादा ध्यान देना होगा। इस दौरान आप चैलेंजिंग टास्क को आसानी से पूरा कर सकते हैं। व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, लेकिन रिश्तों में वैचारिक मतभेद संभव है। इगो इश्यूज के चलते लव लाइफ में कड़वाहट बढ़ सकती है।

धनु राशि

इश राशि के जातकों को शुक्र के राशि बदलने से लव और करियर के मामले में ज्यादा ध्यान देना होगा। प्रोफेशनल लाइफ में भी ध्यान देने की जरूरत है। कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। उन्नति के नए मौके मिलेंगे। इंकम के कई सोर्स से धन लाभ होगा। हालांकि, रिश्तों में गलतफहमी बढ़ सकती है। इस दौरान साथी से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें।

मकर राशि

शुक्र गोचर मकर राशि वालों को जीवन में कई बदलाव लाएगा। ऑफिस में कार्यों का प्रेशर बढ़ सकता है, लेकिन नए लोगों से मुलाकात होगी। प्रोफेशनल लाइफ में जान-पहचान बढ़ेगी। खर्चों की अधिकता से मन परेशान रह सकता है। रिलेशनशिप में भावनाओं का उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि

शुक्र ग्रह के राशि बदलने से कुंभ राशि वालों को रिश्तों पर ज्यादा ध्यान देना होगा। इस दौरान आपको कार्यों के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे, साथ ही आपको करियर में अपार सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। लव लाइफ बढ़िया रहेगी। साथी संग रिलेशनशिप के रोमांटिक पलों को एंजॉय करेंगे।

मीन राशि

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर लाभकारी और तरक्की के कई अप्रत्याशित अवसर दिलाएगा। करियर में सफलता मिलेगी। हालांकि, इस दौरान खर्चों की अधिकता से मन परेशान हो सकता है। रिश्तों में गलतफहमी बढ़ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।