Greater Noida West

Greater Noida West के मॉल में बेशर्मी की हद..पढ़िए पूरी ख़बर

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR
Spread the love

Greater Noida West के इस मॉल से हैरान कर देने वाली खबर

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) के एक मॉल से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। आपको बता दें ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ब्लू सफायर मॉल (Blue Sapphire Mall) में एक बैंक की एचआर मैनेजर (HR Manager) के साथ मेंटेनेंस कर्मचारियों (Maintenance Staff) ने छेड़छाड़ की। महिला का आरोप है कि जब उन्होंने अपने पति के साथ इसका विरोध किया तो 15 से 20 कर्मचारियों ने एचआर मैनेजर के पति के साथ मारपीट करने लगे। पीड़ित दंपती ने काफी गुहार लगाई, लेकिन आरोपी नहीं माने। दंपती किसी भी तरह वहां से निकले तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने कुछ स्टॉफ को हिरासत में लिया है।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: Hawelia valencia में फिर बवाल..वजह जानिए

पीड़ित दंपती ग्रेनो वेस्ट की श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी (Shri Radha Sky Garden Society) की रहने वाली हैं। महिला एक बैंक में एचआर मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं। जबकि उनके पति एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। पति ने कहा कि शाम को पत्नी के साथ ब्लू सफायर मॉल गए थे। वहां सीढि़यों से फस्ट फ्लो से ग्राउंड फ्लोर जा रहे थे। तभी मेंटेनेंस टीम के दो कर्मचारी ऊपर की तरफ जा रहे थे। उन्होंने उनकी पत्नी पर कमेंट्स किया।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कमेंट्स सुनकर पत्नी ने विरोध किया और आरोपियों को रोका। नीचे जाकर पत्नी ने पति को भी जानकारी दी। उन्होंने भी कर्मचारियों को रोका। जिस पर दोनों कर्मचारी नीचे आ गए और बहस करने लगे। बहस करते करते ही कर्मचारी ने फोन कर अपने साथी कर्मचारियों को बुला लिया। आरोप है कि एक लगभग 50 वर्ष के व्यक्ति ने आते ही उसे थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद अन्य कर्मचारियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ेंः Delhi: जेलर Deepak Sharma का तमंचे पर डिस्को..वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड

पीड़ित दंपती ने आरोपियों से छोड़ने की गुहार लगाई और पुलिस को बुलाने की बात कही, लेकिन इसके बाद भी आरोपी नहीं माने। पीड़ित ने बताया कि किसी तरह वहां से निकलकर दोनों बाहर भागे, लेकिन बाहर आकर भी एक व्यक्ति ने उसे पीटा। वहां मौजूद किसी भी व्यक्ति ने उनकी कोई सहायता नहीं की और पुलिस को भी सूचना नहीं दी। घटना के बाद दोनों दंपती काफी डर गए हैं। महिला काफी डरी हुई है और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की हैं।

नहीं मिला 112, फिर 1076 पर दी सूचना

पीड़ित ने जानकारी दी कि बाहर आकर उसने किसी तरह डायल 112 पर कॉल की, लेकिन किसी कारण से फोन नहीं लगा। उसके बाद किसी ने 1076 पर कॉल करने की सलाह दी। उसने फोन कर पुलिस को सूचना दी। लगभग 10 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सहयोग किया और कुछ लोगों को हिरासत में लिया।
उसके बाद पुलिस चौकी पर जाकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर मॉल के कुछ कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। बिसरख कोतवाली पुलिस ने इस मामले में कहा कि आरोपियों की पहचान कराने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

ब्लू सफायर में पीड़ित दंपती के साथ हुई एक घटना कई सवाल खड़े करती है जिन कस्टमर के भरोसे यह माल चलते हैं क्या उनकी यही सुरक्षा व्यवस्था है। मेंटेनेंस के 20 से ज्यादा स्टाफ मिलकर कई थप्पड़ मारे हैं।