CM Vishnudev Say

CM विष्णुदेव साय के साथ पूरा मंत्रिमंडल कल जाएगा अयोध्या, करेंगे रामलला के दर्शन

छत्तीसगढ़ राजनीति
Spread the love

CM Vishnudev Say: छत्तीसगढ़ सरकार से बड़ी और खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Say) अपने मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या राम मंदिर (Ram Mandir) में रामलला के दर्शन करने के लिए जाएंगे। सीएम अपने कैबिनेट साथियों के साथ शनिवार 13 जुलाई को रामलला के दर्शन करने अयोध्या (Ayodhya) जाएंगे। सीएम साय और सभी मंत्री चार्टड विमान से अयोध्या के लिए रवाना होंगे। आपको बता दें कि यह जानकारी राजस्व, आपदा एवं खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने दी है।
ये भी पढ़ेंः CG Cabinet Expansion: विष्णुदेव साय कैबिनेट में ये विधायक बन सकते हैं मंत्री!

Pic Social Media

उन्होंने बताया कि सीएम विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Say) के साथ छत्तीसगढ़ कैबिनेट (Chhattisgarh Cabinet) के सभी मंत्री अयोध्या जा रहे हैं। भगवान राम जी के दर्शन करने के लिए अयोध्या जा रहे है। बता दें कि निर्धारित शेड्यूल तय अभी नहीं हुआ है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कल सुबह 9 बजे सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और डिप्टी सीएम विजय शर्मा सहित सभी कैबिनेट मंत्री प्राइवेट प्लेन से अयोध्या के लिए रवाना होंगे। जहां रामलला के दर्शन करने के बाद देर शाम राजधानी रायपुर वापस लौट आएंगे।

ये भी पढ़ेंः हरियाणा के CM नायब सैनी का छात्रों को तोहफा..बसों में मुफ्त कर सकेंगे सफ़र

आपको बता दें कि बीजेपी (BJP) ने अपने विधानसभा के घोषणा पत्र में रामलला दर्शन योजना का उल्लेख किया था और सरकार बनने पर इस योजना को लागू किया है। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के लोग लगातार अयोध्या का दौरा कर रामलला के दर्शन कर रहे हैं।