CM Maan

Punjab के CM Maan को आतंकी पन्नू की धमकी

पंजाब
Spread the love

CM Maan को 15 अगस्त को तिरंगा न फहराने की सलाह

CM Maan: पंजाब के सीएम भगवंत मान को लेकर बड़ी खबर है। भारत सरकार (Indian Government) की तरफ से आतंकी घोषित सिख फॉर जस्टिस का आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अब पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Maan) को धमकी दे दी है। आतंकी ने सीएम भगवंत मान को पंजाब में तिरंगा न फहराने की सलाह दी है। आतंकी पन्नू का कहना है कि पंजाब भारत का हिस्सा नहीं है। भारत के तिरंगे (Tricolour) के नेतृत्व में सिखों के साथ नस्लकुशी हुई और आज पंजाब के किसानों के साथ बेइन्साफी हो रही है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab में 264 मेगावाट सामर्थ्य वाले 66 Solar Power Plant स्थापित करने पर विचार

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आपको बता दें कि लगातार वीडियो बना पंजाब के लोगों को उकसाने वाले आतंकी पन्नू ने कहा- 15 अगस्त सिख पंथ और पंजाब की आजादी का दिवस नहीं है। सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Maan) जालंधर में तिरंगा फहरा रहे हैं। इस तिरंगे के नीचे हमारे सिखों की नस्लकुशी हुई है। मान की सरकार जिम्मेदार है, हमारे राज्य के सिख किसानों की खुदकुशी का।

आतंकी पन्नू ने आगे कहा 15 अगस्त को सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Maan) को तिरंगा फहराने से रोका जाएगा। आज जरूरत है दिलावर सिंह की। सिख फार जस्टिस 1 करोड रुपए उसे देगा, जो मुख्यमंत्री भगवंत मान को तिरंगा फहराने से रोकेगा। जिस तिरंगे के नीचे नस्लकुशी हुई है, आज किसानों को खुदकुशी के लिए उकसाया जा रहा है।

ये भी पढ़ेः 20 साल बाद जागे लोग और बांग्लादेशी PM..CM Maan का इशारो में बड़ा हमला

साल 2020 में आतंकी घोषित हुआ पन्नू

भारत सरकार ने 2019 में आतंकी गतिविधियां चलाने के आरोप में गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम यानी UAPA के तहत पन्नू के संगठन SFJ पर बैन लगाया। गृह मंत्रालय ने अपनी अधिसूचना में कहा था कि सिखों के लिए रेफरेंडम की आड़ में SFJ पंजाब में अलगाववाद और उग्रवादी विचारधारा का समर्थन कर रहा है।

पन्नू पर साल 2020 में अलगाववाद को बढ़ावा देने और पंजाबी सिख युवाओं को हथियार उठाने के लिए प्रोत्साहित करने का आरोप लगा। इसके बाद केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2020 को पन्नू को UAPA के तहत आतंकी घोषित किया। 2020 में सरकार ने SFJ से जुड़े 40 से ज्यादा वेब पेज और यूट्यूब चैनलों को बैन किया।