T20-WC: बांग्लादेश को हरा द.अफ्रीका ने रचा इतिहास, 24 घंटे के अंदर तोड़ दिया भारत का रिकॉर्ड

T-20 क्रिकेट WC खेल
Spread the love

T20-WC 2024: अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में साउथ अफ्रीका (South Africa) ने बांग्लादेश (|Bangladesh) को 4 रनों से हराकर सुपर-8 में अपना स्थान लगभग पक्का कर लिया है। इसके साथ ही अफ्रीका ने केवल 113 रनों को के लक्ष्य को सफलतापूर्वक डिफेंड करने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।
ये भी पढ़ेः T20-WC: बुमराह को मिला नया नाम, जीत के बाद कप्तान रोहित ने कह दी बड़ी बात

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp चैनल को फौलो करें।

दरअसल बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में अफ्रीका (Africa) ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे छोटा टोटल डिफेंड किया। अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 113/6 रन बनाए थे और फिर लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश को 109/7 रनों पर रोक दिया था। अफ्रीका ने 4 रनों से जीत दर्ज की थी।

अफ्रीका ने इस जीत के बाद श्रीलंका और टीम इंडिया को पछाड़ दिया। इससे पहले टी20 विश्व कप में सबसे छोटा टोटल डिफेंड करने का रिकॉर्ड श्रीलंका और टीम इंडिया के नाम पर दर्ज था। दोनों ही टीमों ने 120 रनों के टोटल को डिफेंड करते हुए जीत दर्ज कर की थी। टीम इंडिया ने यह रिकॉर्ड बीते रविवार न्यूयॉर्क में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बनाया था।

वहीं श्रीलंका ने यह कारनामा 2014 के टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीको को ग्रुप डी में बांग्लादेश, नीदरलैंड्स, नेपाल और श्रीलंका के साथ रखा गया है। दक्षिण अफ्रीका ने अभी तक 3 मैच खेले हैं और तीनों में उसे जीत मिली है, जिसके बाद उसके 6 अंक हैं और उसने सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेः न्यूयॉर्क से आई दुखद खबर, भारत-पाक मैच के दौरान इस भारतीय दिग्गज की हुई मौत

टी20 विश्व कप में सबसे कम स्कोर का सफलतापूर्वक डिफेंड

114, दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, न्यूयॉर्क 2024 *
120, श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड, चैटोग्राम 2014
120, भारत बनाम पाकिस्तान, न्यूयॉर्क 2024
124, अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज, नागपुर 2016
127, न्यूजीलैंड बनाम भारत, नागपुर 2016

दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। हालांकि, कप्तान का यह फैसला गलत साबित हुआ और टीम ने पावरप्वे में 25 के स्कोर पर अपने चार विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर ने मिलकर अफ्रीकी टीम की पारी को संभाला और टीम को 20 ओवरों में 113 के स्कोर तक लेकर गए।

इसके जवाब में बांग्लादेश एक समय आसानी से मैच जीतती हुई दिख रही थी। लेकिन केशव महाराज ने आखिरी ओवर में दो विकेट लेकर बांग्लादेश के जबड़ से जीत छीन ली और अपनी टीम को एक बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।