Suicide in supertech ecovillage-1

Supertech Ecovillage-1: सोसायटी में रहने वाली लड़की की मौत, जांच में जुटी पुलिस

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR
Spread the love

Supertech Ecovillage-1: बड़ी ख़बर ग्रेटर नोएडा वेस्ट(Greater Noida West) की सोसायटी सुपरटेक इकोविलेज-1(Supertech Ecovillage-1) से आ रही है। जहां 22 साल की लड़की की मौत की खबर से हड़कंप मचा है। मिली जानकारी के मुताबिक लड़की का नाम खुशबू मंडल है और वो नोएडा में जॉब कर रही थी।

लड़की सुपरटेक इकोविलेज-1 सोसायटी के F-1 टावर, फ्लैट नंबर-601 में पीजी में 2 और लड़कियों के साथ रहती थी। 24 मई की शाम 8-8.30 के बीच लड़की की मौत की खबर पुलिस को दी गई। लड़की फांसी पर झूलती मिली। खबर ये भी है कि लड़की का परिवार उत्तराखंड का रहने वाला है और उसके पिता दिल्ली में रहकर दुकान चलाते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक लड़की ने हाल ही में सुपरटेक में शिफ्ट किया था और वो एक कमरे में 3 लड़कियों के साथ रहती थी। लड़की ने सुसाइड किया या फिर उसकी मौत की वजह कुछ और है ये तो जांच के बाद पता चल पाएगा लेकिन लड़की की मौत एक साथ कई सवाल खड़े करती है। फिलहाल ख़बरी मीडिया की टीम पुलिस से और ज्यादा जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।