गुरुग्राम में Live परफॉर्म करेंगे सोनू निगम..टिकट रेट और डेट देख लीजिए

Trending दिल्ली दिल्ली NCR हरियाणा

Sonu Nigam: सोनू निगम की आवाज का जादू शायद ही कोई ऐसा हो जिसपर न चलता हो। हर कोई सोनू निगम को जरूर सुनना चाहता है, अगर आप दिल्ली-गुरुग्राम (Delhi-Gurugram) में रहते हैं और सोनू निगम (Sonu Nigam) को सुनना पसंद करते हैं तो यह खबर आपको खुश कर देने वाली है। आपको बता दें कि सोनू निगम 9 मार्च को दिल्ली (Delhi) में लाइव परफॉर्म करने आ रहे हैं। सोनू एक प्रमुख प्लेबैक सिंगर, संगीतकार, और अभिनेता हैं, जो भारतीय सिनेमा (Indian Cinema) में अपनी एक अलग पहचान बनाए हैं। आपको बता दें कि सोनू ने अपने करियर की शुरुआत रेडियो विज्ञापनों (Radio Advertisements) और जिंगल्स के साथ की थी और उन्हें भारत में सबसे लोकप्रिय गायकों में माना जाता है।
ये भी पढ़ेंः Noida के जेवर एयरपोर्ट से इस दिन उड़ेगी पहली फ्लाइट..तारीख नोट कर लीजिए

Pic Social media

सोनू निगम ने अबतक 100 से भी ज्यादा फिल्मों में गीतों का गाया है और उनके खुद के कई एल्बम रिलीज़ हुए हैं। उनके गाने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में शामिल हैं, जैसे कि ताल, साथिया, मुंगारू माले, ओम शांति ओम, राजधानी और कई अन्य। उनके हिट गीतों ने उन्हें बॉलीवुड म्यूजिक सीन में एक महत्वपूर्ण स्थान पर ले गया है। साल 2022 में, सोनू को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही सोनू ने कई बार बेस्ट प्लेबैक सिंगर के भी कई अवार्ड भी अपने नाम किए हैं। वह कई बड़े रियलिटी शोज में जज भी है।

दिल्ली-एनसीआर में यहां होगा शो

सोनू निगम 9 मार्च को दिल्ली-एनसीआर में, गुरुग्राम के बैकयार्ड स्पोर्ट्स क्लब (Backyard Sports Club) में एक लाइव परफॉर्मेंस करेंगे। इस शो की शुरुआत शनिवार को ही शाम 6 बजे से हो जाएगी, और यह कुल 3 घंटे तक चलेगा। सोनू निगम की काफी फैन फॉलोइंग है और यहां उम्मीद है कि उनके फैंस इस इवेंट में भारी संख्या में आएंगें। सोनू की लाइव परफॉर्मेंस देखने के लिए उम्र की सीमा 12 साल से अधिक रखी गई है। इस इवेंट की टिकट्स विभिन्न कैटेगरीज में उपलब्ध हैं और उनकी कीमतें भी अलग अलग है। ये टिकट्स BookMyShow से आप ले सकते हैं।

जानिए कितनी है टिकट की कीमत

1,499 रुपए
2,499 रुपए
3,999 रुपए
6,999 रुपए
20,000 रुपए