Shukra Grah: शुक्र करेंगे रेवती नक्षत्र में प्रवेश, इन 3 राशियों की बदल जाएगी किस्मत
Shukra Grah: आसमान में चल रहे ग्रह-नक्षत्रों के बदलाव हमारे जीवन में कुछ नया जरूर लेकर आते हैं। कभी ये बदलाव छोटे होते हैं, तो कभी जीवन की दिशा ही बदल जाती है। ऐसे ही एक खास खगोलीय बदलाव होने जा रहा है 16 मई को, जब शुक्र ग्रह अपनी चाल बदलकर रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेगा। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो यह बदलाव कई राशियों के लिए अच्छा समय लेकर आएगा। आपको बता दें कि 16 मई को दैत्यों के गुरु शुक्र (Shukra Grah) के रेवती नक्षत्र (Revati Nakshatra) में प्रवेश करने जा रहे हैं। यहां 31 मई तक विराजमान रहेंगे। इसका असर सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा, लेकिन 3 राशि के लोगों की इस नक्षत्र परिवर्तन (Nakshatr Parivartan) से किस्मत चमक जाएगी। आइए आज के इस खबर में जानते हैं कि शुक्र ग्रह के रेवती नक्षत्र में प्रवेश करने से किन लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा?

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: मंदिर में भूल से भी न रखें ये 5 चीजें, वरना हो सकता है भारी नुकसान
कर्क राशि
शुक्र के रेवती नक्षत्र में प्रवेश करने से कर्क राशि (Kark Rashi) के लोगों की किस्मत ही चमक जाएगी। कर्क राशि जातकों के लिए शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही लाभकारी सिद्ध होगा। इस राशि के लोगों के सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं। सभी इच्छाओं की पूर्ति होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। भूमि और संपत्ति से जुड़े विवाद खत्म होंगे। नए वाहन और घर की खरीददारी की भी संभावना बन रही है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। प्रमोशन मिल सकता है। आप अपना टारगेट पूरा करने में सफल होंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है।
मकर राशि
मकर राशि (Makar Rashi) के जातकों का भाग्योदय शुक्र करने वाले हैं। ऊर्जा और आत्मविश्वास में इस दौरान वृद्धि देखने को मिलेगी। आस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। लंबित कार्य पूरे होंगे। वैवाहिक जीवन में खुशी बनी रहेगी। घर-परिवार में खुशहाली आएगी। बिज़नेस से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। कारोबार का विस्तार होगा। सेहत के लिए भी लाभकारी रहेगा। बीमारियों से छुटकारा मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर में इन तीनों जीवों का आना शुभ, मां लक्ष्मी की बरसती है कृपा!
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) के जातकों को भी शुक्र के इस नक्षत्र गोचर से फायदा होने वाला है। भाग्य का साथ जरूर मिलेगा। धन-धान्य में खूब बढ़ोत्तरी होगी। आर्थिक समस्याएं खत्म होंगी। कारोबार में फायदा होगा। निवेश के लिए यह समय शुभ साबित हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। पदोन्नती और वेतनवृद्धि की सूचना मिल सकती है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। छात्रों को भी इस दौरान लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।

