2024 लोकसभा चुनाव में NDA पर चौंकाने वाला सर्वे..ज़रूर पढ़िए

उत्तरप्रदेश दिल्ली NCR
Spread the love

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Lok Sabha Election Survey: लोकसभा चुनाव 2024 में क्या होगा इस बारे में अभी से ही अनुमान लगाया जाने लगा है। कई अलग-अलग सर्वे के माध्यम से 2024 में किसकी जीत होगी इसका अनुमान लगाया जा रहा है। इसी बीच टाइम्स नाउ इटीजी ने भी सर्वे किया है और एक अनुमान लगाया है।

ये भी पढ़ेंः Asia Cup: जय शाह और द्रविड की सीक्रेट मीटिंग का खुल गया राज़!

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः UP News: प्रदेश की बहनों को CM योगी का बड़ा तोहफ़ा

जहां एक ओर ज्यादा तक सर्वे में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है, वहीं टाइम्स नाउ नाउभारत के सर्वे ने सत्ताधारी NDA की सरकार के लिए खतरे की घंटी बजा दी है।

टाइम्स नाउ नवभारत के सर्वे की माने तो एनडीए को वोट प्रतिशत में 2019 के मुकाबले इस बार काफी नुकसान होने वाला है। हालांकि वो सरकार तीसरी बार भी बना लेगी ऐसा अनुमान है। सर्वे के अनुसार, एनडीए को इस बार 296 से 236 सीटों का अनुमान है जबकि I.N.D.I.A. को 160-190 सीटें मिलने की उम्मीद है।

किस को कितने प्रतिशत वोट
ETG रिसर्च के साथ किए गए टाइम्स नाउ सर्वे में एनडीए को 42.60 प्रतिशत वोट, विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. को 40.20 फीसदी वोट मिलने के आसार है। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में सत्ताधारी NDA को 45% वोट मिले थे। इससे साफ है कि इस बार इसे वोटों का नुकसान हो सकता है। वहीं 2019 में अकेले 37% वोट बीजेपी को मिले थे तो वहीं कांग्रेस को महज 19 फीसदी वोट मिले थे।

UP को लेकर क्या अनुमान
Times Now Navbharat और ETG के एक सर्वे ने उत्तर प्रदेश में बीजेपी को पिछली बार की ही तरह इस बार भी ज्यादा सीटें मिलती दिखाया है। वहीं इस बार भी बसपा के साथ ही इंडिया गठबंधन का हाल-बेहाल नजर आ रहा है। वर्तमान में अगर चुनाव कराए जाएं तो किसकी जीत होगी इसे लेकर कराए गए सर्वे में बीजेपी को 70 प्लस सीट मिलने का दावा किया जा रहा है।

आपको बता दें कि सर्वे केवल एक अनुमान होते हैं। असल नतीजे इससे अलग होने की पूरी संभावनाएं रहती हैं। सर्वे में चुनाव पूर्व जनता का मूड भापने का प्रयास किया जाता है जिससे कि एक तस्वीर साफ हो जाए।

Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi