अब इस चैनल को ‘आगे रखेंगे’ अभिषेक उपाध्याय

TV
Spread the love

ज्योति शिंदे, एडिटर, खबरीमीडिया

रूस यूक्रेन युद्ध की कवरेज के हीरो रहे वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक उपाध्याय(Abhishek Upadhayay) ने नई पारी का आगाज कर दिया है। अभिषेक उपाध्याय Abp न्यूज़ से जुड़ गए हैं। अभिषेक को चैनल में सीनियर एडिटर, पॉलिटिकल अफेयर्स(Senior Editor, Political Affairs) बनाया गया है।

इसके पहले अभिषेक उपाध्याय टीवी9 भारतवर्ष में बतौर एग्जिक्यूटिव एडिटर, करीब तीन साल से अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अभिषेक संत प्रसाद राय की टीम के प्रमुख मेंबर थे।

‘टीवी9 भारतवर्ष’ पहले अभिषेक उपाध्याय ‘इंडिया टीवी’ में एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर कार्यरत थे। प्रतिष्ठित रामनाथ गोयनका अवॉर्ड से सम्मानित अभिषेक ने ‘इंडिया टीवी’ में कई बड़ी खबरें भी ब्रेक की थीं, जिनमें आजम खान से जुड़ा वक्फ घोटाला भी शामिल था। अभिषेक टीवी9 भारतवर्ष में दो पारियां खेल चुके हैं।   पहली पारी में वे साल 2010 में मुंबई ब्यूरो चीफ रह चुके हैं।

अभिषेक ‘दैनिक भास्कर’ में बतौर एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) काम कर चुके हैं। अभिषेक 2005 से 2010 तक ‘आईबीएन7’ (नेटवर्क18) में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पोंडेंट की भूमिका निभा चुके हैं।

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई करने वाले अभिषेक ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट से की थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद वे 2003 में हिंदी दैनिक ‘अमर उजाला’ (Amar Ujala) से बतौर ट्रेनी रिपोर्टर/सब एडिटर के तौर पर जुड़े थे। अभिषेक एक थिएटर आर्टिस्ट और उम्दा कवि भी हैं। वे राष्ट्रीय स्तर के नाटकों में हिस्सा ले चुके हैं। वे नोबेल प्राइज विनर  नाटक ‘वेटिंग फ़ॉर गोडो’ का भी हिस्सा रह चुके हैं। उनकी कविताओं को भी खूब सराहा जाता रहा है।

आपको बता दें टीवी9 भारतवर्ष यूक्रेन वार की कवरेज के बाद ही नंबर वन बना था। युद्ध के दौरान भारी गोलीबारी के बीच अभिषेक उपाध्याय ने जान पर खेलकर जांबाज़ रिपोर्टिंग की थी। प्रबंधन अभिषेक उपाध्याय की रिपोर्टिंग से इतना प्रभावित हुआ था कि उन्हें गाड़ी तक गिफ्ट की थी। इस कवरेज में संत राय के नेतृत्व, मार्गदर्शन के साथ ही अभिषेक की जुझारू रिपोर्टिंग की बेहद अहम भूमिका थी।  

खबरीमीडिया की तरफ से अभिषेक उपाध्याय को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

READ: Abhishek Upadhayay, ABP News, TV9 Bharatvarsh, India TV, IBN7, Khabrimedia, Latest Break news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *