School Close: दिल्ली-एनसीआर में पड़ रही भीषण गर्मी और 45 डिग्री तक पहुंचे पारे को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर की डीएम ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) राजेश कुमार सिंह ने नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश जारी किया है।

यह आदेश मंगलवार से लागू होगा और सीबीएसई (CBSE), आईसीएसई (ICSE), यूपी बोर्ड समेत सभी बोर्ड के स्कूलों पर अनिवार्य रूप से लागू रहेगा। हालांकि, अधिकांश स्कूलों में पहले से ही गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं, लेकिन जो स्कूल अब तक खुल रहे थे, उन्हें भी तुरंत बंद करने को कहा गया है। दरअसल, भीषण तपिश के कारण बच्चों को हो रही परेशानी को देखते हुए अभिभावक लगातार स्कूल बंद करने की मांग कर रहे थे।
