Sarso Tel

Sarso Tel: सरसों तेल पर लगा बैन..वजह जानकर चौंक जाएँगे

Trending हेल्थ & ब्यूटी
Spread the love

Sarso Tel: सरसों के तेल पर बैन? जानिए क्या है कारण

Sarso Tel: हर भारतीय घर के किचन में सरसों के तेल तो जरूर ही होता है। आज से नहीं बल्कि दशकों से सरसों का तेल हमारे किचन (Kitchen) का हिस्सा रहा है। इसमें कई तरह के औषधिय गुण पाए जाते हैं, इस वजह से माना जाता है कि सरसों का तेल हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। सरसों का तेल (Sarso Tel) सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में ऐसे कई सारे देश हैं, जहां इसका खूब इस्तेमाल होता है। भारत (India) में सरसों का सबसे ज्यादा उत्पादन राजस्थान में होता है और यहीं सबसे ज्यादा सरसों तेल मीलें भी हैं। राजस्थान से देशभर में सरसों तेल की सप्लाई होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं की सरसों तेल बैन हो चुका है।

ये भी पढे़ंः Adani को लेकर Hindenburg की रिपोर्ट..SEBI की सफाई..आसान शब्दों में समझिए पूरी स्टोरी

Pic Social media

यह सुनकर आप जरूर थोड़ा चौंके होंगे लेकिन अमेरिका (America) और यूरोप में यही सरसों का तेल बैन है। इन दोनों देशों के अलावा ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में भी लोगों ने खाना बनाने के लिए सरसों के तेल प्रयोग करना बंद कर दिया है। आखिर ऐसा क्यों है? क्यों ये सारे देश सरसों के तेल का प्रयोग खाना बनाने के लिए नहीं करते? आइए आज इसके पीछे का कारण आपको बताते हैं….

जानिए क्यों बैन है सरसों का तेल

अमेरिका की नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने सरसों के तेल (sarso tel) को खाने में प्रयोग करने के लिए बैन किया है। रिपोर्ट के मुताबिक सरसों के तेल (Mustard Oil) में इरुसिक एसिड (Erucic Acid) की मात्रा ज्यादा होती है जोकि सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है। आपको बता दें कि ये एक फैटी एसिड है जो याददाश्त को कमजोर करता है और शरीर में फैट बढ़ाता है।

सरसों तेल पर लिखी होती है ये चेतावनी

ऐसा भी बिल्कुल नहीं है कि अमेरिका और पाबंदी लगाने वाले देशों में सरसों का तेल (Sarso Ka Tel) नहीं मिलता है। अमेरिका जैसे देशों में सरसों के तेल के बोतल या डिब्बों में ये चेतावनी लिखा होती है- फॉर एक्सटर्नल यूज ओनली। जिसका मतलब होता है आप इसे हाथों, पैरों या सिर पर लगा सकते हैं लेकिन खाना नहीं बना सकते हैं।

ये भी पढे़ंः SIP से भी बंपर स्कीम..पैसा लगाओ और हर महीने कमाओ

किस तेल से बनाते हैं खाना

बता दें कि अमेरिका और यूरोप के ज्यादातर देशों में खाना पकाने के लिए सोयाबीन तेल का प्रयोग किया जाता है। इस तेल में ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड होता है, जो कोलेजन को बढ़ावा देने में कारगर है। सरसों तेल के मुकाबले इस तेल में विटामिन ई भरपूर होता है, जो त्वचा और बालों के लिए काफी फायदेमंद है।