Sambal Yojana के तहत 225 करोड़ रुपए CM मोहन यादव ने किए ट्रांसफर
Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मजदूरों के लिए बड़ी और खुश कर देने वाली खबर है। आपको बता दें कि सीएम डॉ. मोहन यादव ने राज्य के श्रमिक परिवरों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने बुधवार को 10,236 श्रमिक परिवारों को संबल योजना (Sambal Yojana) के तहत 225 करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि (Ex-Gratia Amount) ट्रांसफर की है। सीएम ने यह राशि मंत्रालय में सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर की है। इस दौरान श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ेंः MP के लिए बड़ी खुशखबरी, 8वां टाइगर रिजर्व बना रातापानी, CM मोहन यादव ने कही बड़ी बात
संबल योजना के नियमों में हुआ है बदलाव
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना (Chief Minister Public Welfare Sambal Scheme) में फर्जीवाड़े मिलने के बाद मोहन यादव सरकार ने इसके नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब सहायता राशि (Relief Fund) के लिए हितग्राही का बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य कर दिया गया है। इस योजना में गड़बड़ियों की शिकायत मिलने के बाद नियमों में बदलाव किया गया है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
खाते में आई राशि
श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के मुताबिक दो महीने से आधार लिकिंग का काम चल रहा था। बुधवार को पहली बार श्रमिक परिवारों के आधार लिंक खातों में सहायता राशि ट्रांसफर कर दी गई है। संबल योजना में अब आधार लिंक होने पर ही यह लाभ मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः CM Mohan Yadav ने किसानों की समस्याओं पर की बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जानिए संबल योजना को
बता दें कि मध्य प्रदेश में संबल योजना साल 2018 में असंगठित श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा दिए जाने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। इसके तहत रजिस्टर्ड श्रमिकों को अंत्येष्टि सहायता के लिए 5,000 रुपए, सामान्य मृत्यु पर 2 लाख और दुर्घटना में मौत पर 4 लाख रुपए, आंशिक दिव्यांगता में 1 लाख और स्थायी दिव्यांगता पर 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
संबल योजना योजना में 1 करोड़ 75 लाख 22 हजार श्रमिक रजिस्टर्ड हैं। अब 2 लाख 57 हजार 470 श्रमिक परिवारों को अंत्येष्टि सहायता और 2 लाख 89 हजार 791 परिवारों को अनुग्रह सहायता राशि दी जा चुकी है।

