Republic Bharat: बड़ी ख़बर अर्नब गोस्वामी के चैनल रिपब्लिक भारत(Republic Bharat) से आ रही है। चैनल के स्टार एंकर और 9 PM के होस्ट सैयद सुहेल (Syed Sohail) ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। सूत्रों के मुताबिक सुहेल जल्द ही NDTV इंडिया का दामन थाम सकते हैं। हालांकि फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।

बात TRP की हो रही हो तो 9PM का ज़िक्र ना हो..ऐसा भला कैसे हो सकता है। 9PM टीआरपी(TRP) की रेस में रिपब्लिक भारत(Republic Bharat) का शो ये भारत की बात है(Ye Bharat Ki Baat Hai) है, जबरदस्त हिट है। शो के एंकर हैं सैयद सुहेल (Syed Sohail) और उनकी टीम ने अपनी मेहनत की बदौलत शो को नंबर वन बना दिया।

अपनी काबिलियत की बदौलत सुहेल ने सुधीर चौधरी, रजत शर्मा, किशोर अजवानी को TRP के मामले में हमेशा टक्कर दी। शो की टीआरपी हमेशा से ही 18-22 के बीच रही। चाहे ग्राउंड रिपोर्टिंग हो या फिर स्टूडियो एंकरिंग सुहेल की एंकरिंग का कोई सानी नहीं है। तभी तो दर्शक सुहेल के शो ये भारत की बात है पर पूरा प्यार लुटा रहे हैं।
ख़बरी मीडिया की तरफ से सुहेल को नई पारी के लिए अग्रिम बधाई!

