Front Door

घर के मुख्य द्वार से तुरंत हटाएं ये चीजें वरना हो जाएंगे कंगाल!

Vastu-homes
Spread the love

नीलम सिंह चौहान, खबरीमीडिया

Vastu Tips: घर का मुख्य द्वार जिसके डेकोरेशन में तो लोग बहुत पैसे खर्च करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि मेन गेट के पास कुछ चीजें नहीं रखनी चाहिए। इसके पीछे की मुख्य वजह ये है कि इन वस्तुओं को देखते ही लक्ष्मी मां घर में कभी प्रवेश नहीं करती हैं। साथ ही साथ इनसे घर में निगेटिव एनर्जी आती है।

चलिए आपको बताते हैं कि घर के मेन गेट पर क्या चीजें नहीं रखनी चाहिए

कचरे का डिब्बा
गलती से भी घर के मुख्य द्वार के आगे कभी भी कचरा नहीं रखना चाहिए। क्योकि कचरा न केवल घर की शोभा खराब करता है, बल्कि माना जाता है कि मां लक्ष्मी भी ऐसा करने से नाराज हो जाती हैं। इसलिए मुख्य द्वार से हमेशा ही कचरे को दूर रखें।

PIC-Social Media

मनीप्लांट का पौधा
मेन गेट के पास कई सारे लोग मनी प्लांट का पौधा लगा देते हैं लेकिन वास्तु के अनुसार देखा जाए तो ये बहुत गलत होता है। क्योकि मनी प्लांट को धन का पौधा कहा जाता है इसलिए इसको बाहर रखना अच्छा नहीं होता है। आर्थिक तंगी से बचने के लिए मनी प्लांट को घर के अंदर रखना चाहिए।

Pic-social media

यह भी पढ़ें: तुलसी के पौधे में बांधे मात्र ये एक चीज, घर में होगी धन की वर्षा

जूते चप्पल
हम में से बहुत सारे लोग ऐसा करते हैं कि घर के मेन दरवाजे के पास ही जूता चप्पल उतार देते हैं,लेकिन वास्तु के अनुसार ये गलत है। जूते चप्पल को हमेशा मेन गेट के किनारे रखना चाहिए ।

pic-social media

READ:  khabrimedia-latest Vaastu Tips-Latest Astro Tips-Lates Top Hindi News-Astrology-Latest Delhi-Ncr News-Noida News-Greater Noida News