Punjab में रिकॉर्डतोड़ गर्मी..सबसे गर्म ज़िला कौन?

पंजाब
Spread the love

Punjab News: पंजाब में इन दिनों गर्मी अपना असर दिखा रही है। भयकंर गर्मी से लोग परेशान हैं। इसी बीच पंजाब के मौसम से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि 18-21 मई के दौरान राजस्थान, पंजाब (Punjab), हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में भीषण उष्ण लहर की स्थिति होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने हरियाण, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और गुजरात (Gujarat) के लिए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो पंजाब के कुछ इलाजों में तापमान 47 के पार होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि गत शाम लुधियाना के समराला का तापमान सबसे अधिक 46.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आज राज्य के अधिकतम शहरों का तापमान 45 डिग्री को पार कर जाएगा।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

ये भी पढ़ेंः पंजाब की जनता इतिहास रचने को तैयार: CM भगवंत मान

Pic Social Media

जून-जुलाई वाली गर्मी मई में

आपको बता दें कि जून-जुलाई में पड़ने वाली गर्मी इस बार मई में ही अपना असर दिखा रही है, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित होना शुरू हो चुकी है। बढ़ रहे गर्मी के प्रकोप के साथ ही लू के साथ जालंधर शहर का तापमान 43 डिग्री के करीब दर्ज किया गया, जिससे लोगों का हाल बेहाल रहा। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ था और लोग छांव ढूंढते हुए दिखाई दिए। पिछले दिन के मुकाबले आज तापमान में 1 डिग्री से अधिक की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। वहीं, लू चलने के कारण लोगों की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष तौर पर दोपहर के समय लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं, जिसके चलते व्यापार और कामकाज भी प्रभावित होना शुरू हो चुका है।

मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केन्द्र द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप बढ़ने का अंदेशा जताया गया है। इस समय मौसम बेहद शुष्क चल रहा है, जिसके कारण सीधे धूप में जाने से त्वचा में जलन महसूस हो रही है। इस मौसम में खुद का बचाव करना बेहद जरूरी हो जाता है वर्ना धूप के कारण कई तरह की दिक्कतें पेश आ सकती हैं।

ये भी पढ़ेंः Punjab News पंजाब के गुरदासपुर में जमकर बरसे CM मान..एक-एक कर सबकी पोल खोली

खूब पिएं पानी

गर्मियों का सीजन आते ही पेट खराब जैसी कई समस्या होने लगती है। पी.जी.आई. गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ विशाल शर्मा के अनुसार इस मौसम में पानी अहम चीज हो जाती है। आप कितना साफ पानी पी रहें हैं, उसे अनदेखा न करें। बाहर खाने से बचें और साफ पानी जरूर पियें। सबसे अहम खाना अच्छी तरह पका कर ही खाएं। कई बार जल्दबाजी में खाना सही से नहीं पकता। वह बड़ी परेशानी इस सीजन में बन सकता है।