29 May 2024 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips For Plants :घर में इन 3 पौधों को लगाने से पहले इनकी सही दिशा जान लीजिए

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ है और आज कारोबार में किसी प्रकार का भी रिस्‍क लेने से आपको लाभ होगा। अगर आप निवेश करने या फिर कहीं जमीन जायदाद का सौदा करने की सोच रहे हैं तो फिर बात को आगे बढ़ाएं। आपके मन में प्रसन्‍नता रहेगी। इस प्रकार के जोखिम में आपको लाभ और हानि दोनों हो सकते हैं। बिना कुछ खोए पाना भी मुश्किल है।

वृष राशि (Taurus)  आज आप वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखेंगे। किसी काम के पूरा न होने से निराशा हाथ लगेगी। आप किसी बात को लेकर  अहंकार ना दिखाएं। परिवार के सदस्यों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपके द्वारा दि गई जिम्मेदारी को संतान पूरी नहीं कर पाएगी जिस कारण आप दुखी रहेंगे। भाई व बहन  आपका पूरा साथ देंगे। आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों को लाभ होगा और आपके ऑफिस के वातावरण में कुछ सुधार होगा। आपका काम करने का मन करेगा और सफलता प्राप्‍त होगी। आपका स्वास्थ्य भी बेहतर होता जाएगा। यदि आपका धन किसी योजना या सही इन्वेस्टमेन्ट पर खर्च हो रहा है तो बेहतर है वरना फिलहाल आप धन को वहीं सुरक्षित रखें जहां पर है। आज किसी काम में फालतू निवेश न करें।

कर्क राशि (Cancer)  आज आपको को कोई नई नौकरी मिल सकती है। सरकारी योजनाओं में आप अच्छे धन का निवेश कर सकते हैं। आप अपने काम को लेकर व्यस्त रहेंगे। अपने पारिवारिक समस्याओं का ध्यान थोड़ा कम देंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। जो विवाह योग्य जातक है, उनके विवाह की प्रबल संभावना है। आपकी अपने किसी परिजन से मुलाकात होगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के लोगों को लाभ होगा और आज आज आपका दिन काफी मेहनत से भरा होगा। आपको उसका फल भी मिलेगा। आपके लिए लाभ के योग बन रहे हैं। जीवन में सफलता प्राप्‍त करेंगे। इस वक्त आपके स्वास्थ्य और मानसिक धरातल में बहुत सुधार हो रहा है। कुछ कर गुजरने के लिए वे सभी हुनर काफी हैं जिनकी आपको जानकारी है। आप बस इन पर फोकस करें।

कन्या राशि (Virgo)  आज आप आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलें। आप अपनी आय को बढ़ाने के स्रोतों पर पूरा ध्यान देंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। धन संबंधी मामलों में आपकी जानकारी आपको लाभ प्रदान करेगा। आप किसी को धन उधार भी दे सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी की किसी बात को लेकर नाराजगी हो सकती है। रचनात्मक कार्यों की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। विद्यार्थियों को अपने करियर पर फोकस बनाए रखने की आवश्यकता है, तभी वह जीवन में कुछ कर सकेंगे।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभ से भरा होगा और आज आपके लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। घर के किसी सदस्य पर आकस्मिक संकट भी खत्म हो गया है और आपका दिन प्रसन्‍नता में बीतेगा। आपके कार्यस्थल पर आपको कुछ धन का निवेश अधिक करना पड़ सकता है। कुछ और पैसा इनवेस्ट करने से स्थितियां नियंत्रण में आ सकती है और बेहतर लाभ हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता भरा रहेगा। यदि आप किसी से धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपकी धन यदि कहीं फंसा हुआ था, तो वह भी आपको प्राप्त हो सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखें। यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आप किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ उठाएंगे। बैंकिंग क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर में शीशे को लेकर ये बातें ध्यान रखिए..बरकत होगी

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के लोगों के लिए भाग्‍य में वृद्धि का दिन है। कोई मांगलिक कार्य आयोजित होने के शुभ योग बन रहे हैं। किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए रिश्ते की बात आज हो सकती है। घर में आदर सत्कार से आपको लाभ होगा। साज सज्जा तथा साफ सफाई का भी ध्यान रखें तो आपका दिन प्रसन्‍नता में बीतेगा। आपके धन में वृद्धि होगी और भाग्‍य का साथ मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए निराशाजनक रहने वाला है। आप अत्यधिक भावुक होने के कारण कोई भी निर्णय समय से नहीं ले पाएंगे। आपका मन परिवार के किसी सदस्य की बात को लेकर परेशान रहेगा। आपको यदि कोई संपत्ति संबंधित बंटवारे को लेकर समस्या चल रही थी, तो आपको उसे दूर करने की आवश्यकता है। जो जातक किसी योजना में धन का निवेश करते हैं, उन्हें  उसमें  सावधान रहना होगा। माताजी को कोई सेहत संबंधित समस्या हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन मानसिक परेशानी और थकान वाला हो सकता है। बुरे लोगों की संगत से दूर रहें। आपको अपने मान सम्मान का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि एक बार जैसी धारणा आपके पीछे बन जाती है वही रहती है। आज आपको पैसों के मामले में किसी प्रकार का रिस्‍क लेने की जरूरत नहीं है।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपने यदि पहले कहीं अपने धन को निवेश किया था, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपका मन अनावश्यक वस्तुओं की खरीदारी की ओर रहेगा। आप अपने बढ़ते खर्चों को लेकर नियंत्रण बनाएं। कुछ दिन भविष्य के लिए संचय करने के लिए कहीं सेविंग के रूप में जमा करें। आपकी आर्थिक स्थिति तो अच्छी रहेगी, लेकिन आपको उसके लिए योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)