10 May 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: भगवान गणेश जी की मूर्ति लगाते समय इस बात का रखें ध्यान, आएगी सुख समृद्धि

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल है और आपको भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा। जो काम हाथ में लेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। उत्तम राज योग का संयोग बन रहा है। आज आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। कुछ आकस्मिक लाभ भी हो सकते हैं। शाम से लेकर रात्रि तक शुभ व धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज आपको जरूरी कार्य में खर्च करना पड़ सकता है।

वृष राशि (Tauras)  आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपकी आय तो बढे़गी लेकिन आपके खर्च भी अधिक रहेंगे। आपको किसी काम में मनमर्जी के कारण नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस आपके ऊपर जिम्मेदारियां अधिक डाल सकते हैं, लेकिन आपको उनसे घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों को मिल बैठकर सुलझाना बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आज आपके लिए ग्रहों के शुभ योग बन रहे हैं। आज घर में भाइयों से आपका विवाद उग्र रूप धारण कर सकता है। शत्रु पक्ष के लोग आपकी परेशान कर सकते हैं। आप अपनी कार्यकुशलता से समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। आपको लाभ होगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ से कामों में आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपनी माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।  आपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि धन उधार दिया, तो इससे आपके बीच कुछ रिश्ते खराब हो सकते हैं। आपको संतान के मन में चल रही उलझन को दूर करने की कोशिश करनी होगी। विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी में कुछ ढील दे सकते हैं, जिसका असर उनकी परीक्षा के परिणामों पर भी पड़ेगा। आपको किसी काम को लेकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के लोगों का दिन आज परेशानियों में बीतेगा। कारोबार में अकस्मात् लाभ मिलने से हर्ष होगा। आपको खोया हुआ विश्वास पुनः प्राप्त होगा। संतान पक्ष से भी अपेक्षित समाचार मिलेगा। आज आपके परिवार का कोई व्‍यक्ति आपके मन की बात को जानने का प्रयास करेगा। सावधान रहें और अपनी प्रगति की बातें किसी से न करें।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने के लिए रहेगा। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा और आप अपने पिताजी से कुछ जरूरी कामों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। यदि किसी कानूनी मामले में आपने किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह किया तो, वह आपको कोई गलत सलाह दे सकता है और कार्यक्षेत्र में आपसे कोई गलती होने के कारण आपके अधिकारी आपके प्रमोशन पर रोक लगा सकते हैं। आपको किसी से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

तुला राशि (Libra) तुला राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आज जो भी कार्य आप मेहनत से करेंगे उसमें आपको लाभ होगा। आप ऑफिस के कार्य में कोई रिस्‍क न लें तो आपके लिए अच्‍छा होगा। आप यही सोचकर आगे बढ़ें कि किसी संकट में फंस जाते हैं तो क्या कर सकते हैं। आपके धन में वृद्धि होगी।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए अपने आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपने कामों की सूची बनाकर आगे बढ़े, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। ट्रैवलिंग पर जाने की योजना बना सकते हैं। आप अपने सामानों के प्रति सचेत रहें, क्योंकि आपके किसी जरूरी सामान के खोने व चोरी होने की संभावना बनती दिख रही है। आप छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करेंगे और वह आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता से भरा होगा और पूरा दिन काफी व्‍यस्‍त रहेंगे। कई प्रकार के विवाद और झंझट आपके सामने आ सकते हैं। शात तक आप अपना कुछ समय लगाकर अपने कार्य कौशल से अपनी मुसीबतें कम कर सकते हैं। रात का समय किसी सामाजिक कार्यक्रम में बीतेगा। आपके धन में वृद्धि होगी।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए अपनी दिनचर्या में बदलाव करने के लिए रहेगा। आप अपने दिनचर्या में कोई बदलाव न करें, नहीं तो उससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। आप किसी अजनबी की बातों में ना आएं। परिवार में चल रही कलह तेजी पकड़ सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति के साथ आप मिल बैठकर बातचीत को सुलझेंगे, तो वह आसानी से सुलझ सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों ने यदि किसी को पार्टनर बनाया, तो इससे उन्हें कोई नुकसान हो सकता है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आज आपके विरोधी भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आप फालतू कामों में उलझे रहे हैं तो आपकी परेशानियां और बढ़ सकती हैं। अपने वरिष्‍ठ अधिकारी को इसकी जानकारी अवश्य दें। आज के दिन आपका जरूरी कार्य में काफी खर्च होगा।

मीन राशि (Pisces) आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपने रहन-सहन के स्तर में सुधार लाएंगे और अपने घर कुछ महंगे गैजेट्स भी लेकर आ सकते हैं। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयासों में तेजी लाएंगे। आपको अपनी आय को बढ़ाने के प्रयासों पर पूरा ध्यान दें। संतान आपको कोई खुशखबरी दे सकती है। गृहस्थ जीवन में आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)