Rashifal

Rashifal: बुध-शनि का दशांक योग..इन राशियों की चमकेगी किस्मत!

Yours राशि
Spread the love

Rashifal: 5 फरवरी 2025 को ग्रहों के राजकुमार बुध और कर्मफल के स्वामी शनि एक विशेष दशांक योग बना रहे हैं, जो 5 राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है।

Rashifal: मंगलवार, 5 फरवरी 2025 को ग्रहों (Planets) के राजकुमार बुध और कर्मफल के स्वामी शनि एक विशेष दशांक योग (Dashank Yog) बना रहे हैं, जो 5 राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस दशांक योग का इन राशियों पर सकारात्मक प्रभाव होगा और इनकी आय में अचानक वृद्धि हो सकती है। आइए जानते हैं, वह 5 राशियां कौन-सी हैं, जिनकी किस्मत इस योग से बदलने वाली है।
ये भी पढ़ेः Vastu Tips: किचन में भूलकर भी ना करें ये गलती..मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज़!

Pic Social Media

दशांक योग क्या है?

ज्योतिष शास्त्र में दशांक योग (Dashank Yog) को एक बेहद दुर्लभ और शुभ योग माना जाता है। इसे अंग्रेजी में सेमी क्विनटाइल (Semi Quintile) भी कहा जाता है। यह योग तब बनता है, जब दो ग्रह 36 डिग्री पर एक-दूसरे को दृष्टि देते हैं। इस योग का प्रभाव व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक या नकारात्मक बदलाव ला सकता है, जो ग्रहों की स्थिति पर निर्भर करता है।

बुध और शनि का दशांक योग और इसका प्रभाव

5 फरवरी, 2025 को सुबह 10 बजकर 18 मिनट से बुध और शनि के बीच दशांक योग बनेगा। बुध-शनि का यह शुभ योग शिक्षा, अनुसंधान, लेखन और व्यापार में सफलता दिलाता है। यह योग व्यापार, निवेश, और वित्तीय निर्णयों में स्पष्टता और लाभ प्रदान करता है, जिससे इन राशियों के जातकों की आय में एक निश्चित गति से वृद्धि हो सकती है।

ये 5 राशियां होंगी भाग्यशाली

  1. मिथुन राशि

बुध मिथुन राशि के स्वामी हैं और शनि का प्रभाव इस योग में मिथुन राशि के जातकों के लिए अत्यधिक शुभ होगा। इस योग से मिथुन राशि के जातकों की आय में अचानक वृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन, वेतन वृद्धि और नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। व्यापारियों को बड़े ऑर्डर और नए ग्राहक मिलेंगे, जिससे उनकी आय दोगुनी हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से जीवनशैली में भी बदलाव आएगा और नए संपत्ति या वाहन खरीदने के अवसर मिल सकते हैं।

  1. कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए भी यह योग बेहद लाभकारी रहेगा। इस योग के प्रभाव से कन्या राशि के जातकों की आय में डबल वृद्धि होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं और वेतन में वृद्धि होगी। व्यापारियों को नए साझेदार और बड़े ऑर्डर मिलेंगे, जिससे उनकी आय में इजाफा होगा। निवेश के लिए यह समय बेहतरीन है, हालांकि फैसले सोच-समझकर लें।

  1. मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए भी बुध और शनि का दशांक योग बेहद शुभ रहेगा। इस योग के प्रभाव से मकर राशि के जातकों के करियर में उछाल आने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन, वेतन वृद्धि और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापारियों को नए ग्राहक और बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं, जिससे उनकी आय दोगुनी हो सकती है। जीवनशैली में सुधार और पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा।

  1. कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए भी यह योग बहुत शुभ साबित होगा। इस योग के प्रभाव से कुंभ राशि के जातकों की आय में अचानक वृद्धि हो सकती है। व्यापार में सट्टेबाजी से अच्छा मुनाफा मिल सकता है और नए साझेदारों के साथ लाभकारी समझौते हो सकते हैं। पैसों के मामलों में सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे और दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

  1. तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए यह दशांक योग अत्यधिक शुभ है। इस योग से उनके करियर और आर्थिक स्थिति में मजबूत बदलाव आ सकते हैं। नौकरी में बदलाव के अच्छे अवसर मिल सकते हैं, जो उन्हें संतुष्टि और सफलता देंगे। व्यापारियों को बड़े ऑर्डर और नए ग्राहक मिल सकते हैं, जिससे उनकी आय दोगुनी हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से जीवनशैली में सुधार होगा।