Rajasthan News

Rajasthan News: राजस्थान में कृषि निवेश को नई दिशा: विदेशी उद्यमियों से CM भजनलाल शर्मा की वन-टू-वन बैठक

राजस्थान
Spread the love

Rajasthan News: Bhajan Lal Sharma के नेतृत्व में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट के तहत राजस्थान में कृषि निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में विभिन्न देशों के ट्रेड प्रतिनिधियों, उद्यमियों और स्टार्ट-अप्स के साथ वन-टू-वन बैठक कर कृषि क्षेत्र में निवेश और तकनीकी सहयोग पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि किसान नई कृषि तकनीकों को अपनाकर और फूड प्रोसेसिंग गतिविधियों को बढ़ाकर अधिक सशक्त बन सकते हैं। इस इन्वेस्टर मीट से किसानों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जुड़ने का अवसर मिलेगा, जिससे फसलों और एग्री प्रोडक्ट्स के निर्यात में वृद्धि होगी और किसानों की आय बढ़ेगी। साथ ही, एग्री-स्टार्टअप्स को भी नए अवसर मिलेंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

कृषि एवं तकनीकी विषयों पर विशेष चर्चा

बैठक के दौरान रूस की ड्रोन तकनीक, कनाडा में एग्री-प्रोसेसिंग और पराली प्रबंधन, ब्राजील की तरह सोयाबीन उत्पादन बढ़ाने तथा मक्का से मेथेनॉल बनाने जैसी उन्नत कृषि तकनीकों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले देशों के साथ समन्वय बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों की नियुक्ति की जाए, ताकि वहां विकसित नवाचारों और तकनीकों को राजस्थान के किसानों के हित में अपनाया जा सके।

मई में होगा बड़ा एग्रीटेक आयोजन

उल्लेखनीय है कि 23 से 25 मई तक आयोजित होने वाला Global Rajasthan Agritech Meet 2026 भविष्य की खेती के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। इस आयोजन में किसान, वैज्ञानिक, निवेशक और नीति निर्माता एक साथ मिलकर कृषि क्षेत्र के विकास के लिए रणनीति तैयार करेंगे।