Rajasthan

Rajasthan: CM भजनलाल शर्मा का किसानों को तोहफा, जारी किए 137 करोड़ रुपए, शुरू किए कई योजनाएं

राजनीति राजस्थान
Spread the love

Rajasthan: कृषि विकास ही नहीं, कृषि गौरव भी जरूरी: CM भजनलाल शर्मा

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात दे दी है। आपको बता दें कि सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने किसानों को लेकर कहा कि अन्नदाता किसान देश एवं प्रदेश की आत्मा हैं अगर किसान विकसित होगा तो देश-प्रदेश विकसित और खुशहाल होता है। सीएम शर्मा (CM Sharma) ने आगे कहा कि हमारी सरकार का सपना सिर्फ कृषि विकास ही नहीं कृषि गौरव है। हम चाहते हैं कि राजस्थान का किसान देश में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में आदर्श बनकर सामने आए। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे किसान उत्पादक संगठन (FPO) से जुड़ें जिससे वे लाभ की खेती कर खुद को सशक्त बना सकें। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) बीकानेर (Bikaner) में राजस्थान दिवस (Rajasthan Day) कार्यक्रम श्रृंखला के तहत आयोजित किसान सम्मेलन एवं किसान उत्पादक संगठन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: महिलाओं को CM भजनलाल शर्मा की बड़ी सौगात, बोले- महिलाओं के बिना विकास संभव नहीं

किसानों का त्याग और समर्पण अप्रतिम

सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने आगे कहा कि यह कार्यक्रम किसानों के सम्मान को समर्पित है। किसान सिर्फ खेती नहीं करते, वे जीवन की नींव रखने का काम करते हैं। किसानों की मेहनत से ही भारत ने खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की है और दुनियाभर में हम एक अग्रणी कृषि शक्ति के रूप में उभरे हैं। उन्होंने कहा कि किसान सूरज की तपती धूप, कड़ाके की सर्दी और बारिश की बौछार में भी खेतों में खड़े रहकर सिंचाई करते हैं और रखवाली करते हैं। किसानों का यह त्याग और समर्पण अप्रतिम है।

ये भी पढे़ंः Rajasthan: CM भजनलाल का बड़ा कदम, अब सरकारी काम कराना होगा आसान, लोगों की समस्या होंगी जल्द दूर

Pic Social Media

किसानों को मिली अनेक सौगातें

इस दौरान मुख्यमंत्री ने बीकानेर में हुए किसान सम्मेलन एवं एफपीओ कार्यक्रम में 30 हजार किसानों को 137 करोड़ रुपए का अनुदान हस्तान्तरण किया गया। साथ ही, इसमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि राशि में वृद्धि और मुख्यमंत्री थार सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम के दिशा-निर्देश जारी किए गए। इसके साथ ही मंगला पशु बीमा योजना में लाभान्वितों का दायरा भी बढ़ाया गया है।
इस कार्यक्रम में पशुधन निःशुल्क आरोग्य योजना के तहत निःशुल्क उपलब्ध करवाए जा रहे दवाई औऱ टीकों की संख्या बढ़ाकर 200 किए जाने तथा कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के विभिन्न दिशा-निर्देश जारी किए गए। ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए बैल से खेती करवाए जाने पर 30 हजार की प्रोत्साहन राशि के दिशा-निर्देश सीएम भजनलाल ने जारी किए। पीएमएफएमई योजना के तीन एफपीओ को अनुदान के तथा एक एफपीओ को शेयर मनी के चैक वितरण किए गए।

सरकार के लिए किसान हित पहली प्राथमिकता

सीएम शर्मा ने इस दौरान यह भी कहा कि प्रदेश सरकार के लिए किसान हित पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हमनें अपने पहले ही साल में किसान सम्मान निधि में सहायता राशि को 6 हजार रुपए से बढ़ाकर 8 हजार किया, जिसे अब बढ़ाकर 9 हजार रुपए कर दिया गया है। सीएम भजनलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत 20 लाख से अधिक पशुओं का पंजीकरण, पशुधन निःशुल्क आरोग्य योजना के तहत निःशुल्क औषधियां और टीके उपलब्ध कराना, मोबाइल वेटनरी सेवा नंबर 1962 प्रारंभ करने, राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना के तहत करीब 34 हजार पात्र गोपालकों के ऋण स्वीकृति सहित विभिन्न निर्णयों से पशुपालकों को राहत प्रदान की जा रही है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि इस साल के बजट में भी बांसवाड़ा में 20 करोड़ रुपए की लागत से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर मेज की स्थापना, ग्लोबल राजस्थान एग्री टेक मीट (ग्राम) का आयोजन, विभिन्न क्षेत्रों में कृषि उपज मंडी खोलने जैसे प्रावधानों से किसान समृद्ध बनेंगे।

इस मौके पर सीएम भजलनलाल शर्मा ने किसान उत्पादन संगठन मार्गदर्शिका का विमोचन किया और लाभार्थियों से संवाद किया। इस दौरान सफल एफपीओ पर लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय किसान उत्पादक संगठन मेले का फीता काटकर उद्घाटन किया और विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन किया।