Pushkar Dhami: Pushkar Dhami's strict warning to Jihadis, any kind of Jihad will not be tolerated in Uttarakhand.

Pushkar Dhami: जिहादियों को पुष्कर धामी की सख्त चेतावनी, उत्तराखंड में किसी तरह का जिहाद बर्दाश्त नहीं होगा

उत्तराखंड राजनीति
Spread the love

Pushkar Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने जिहादियों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में किसी तरह का जिहाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह बातें उन्होंने रविवार (Sunday) को किच्छा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में थूक जिहाद नहीं चलेगा। ऐसे लोगों के लिए समाज को आगे आने की जरूरत है। ऐसे लोगों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने भू-माफिया को भी सख्त हिदायत दी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने देवभूमि में गलत काम करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। क्योंकि देवभूमि (Devbhumi) के कण-कण में भगवान वास करते है। ऐसे में यहां पर किसी भी हालत में गलत काम नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में किसी तरह का जिहाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लव जिहाद और थूक जिहाद किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने भू-माफियाओं को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश में सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः Pushkar Dhami: उत्तराखंड में भूमि खरीद से जुड़े मुद्दे पर धामी सरकार का एक और फैसला, मचा हड़कंप…

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड (Uttarakhand) के मूल को स्वरुप को बचाने के लिए प्रदेश में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code), धर्मांतरण और दंगा विरोधी जैसे कानून जल्द ही लागू कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह कानून किसी को परेशान करने के लिए नहीं बनाया गया है। इसका मकसद सिर्फ सभी धर्म, जाति, और लिंग के बावजूद सभी नागरिकों के लिए एक ही कानून बनाना है। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव (2022 Assembly Elections) में उत्तराखंड की जनता ने इस कानून के लिए वोट के रूप में मुझे अपना आशीर्वाद दिया। इसलिए हम इस कानून को हर हाल में लागू करेंगे।