Pushkar Dhami: Pushkar Dhami meet Olympic Association President PT Usha, know why?

Pushkar Dhami: ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा से मिले पुष्कर धामी, जानिए क्यों?

उत्तराखंड राजनीति
Spread the love

Pushkar Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने बुधवार (Wednesday) को नई दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पीटी उषा (PT Usha) से मुलाकात की। 38वें राष्ट्रीय खेल 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक उत्तराखंड में होंगे। मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि हमारा प्रयास होगा कि उत्तराखंड में होने वाले राष्ट्रीय खेलों का आयोजन अभी तक हुए राष्ट्रीय खेलों से बेहतर हो।

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि उत्तराखंड (Uttarakhand) को 38वें राष्ट्रीय खेलों (National Game’s) की जिम्मेदारी मिली है, इसके लिए उन्होंने भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पीटी उषा का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने पीटी उषा को बद्रीनाथ (Badrinath) और केदारनाथ (Kedarnath) के दर्शन के लिए भी आमंत्रित किया।

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: केदारनाथ उपचुनाव से पहले CM Dhami की घोषणाओं की बौछार, सड़कों से लेकर विकास योजनाओं का ऐलान

मुख्यमंत्री धामी (Chief Minister Dhami) ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए उत्तराखंड पूरी तरह से तैयार है। राष्ट्रीय खेलों के लिए राज्य में काफी इन्फ्रास्टक्चर बनकर तैयार है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन भव्य तरीके से किया जाएगा। जिन राज्यों में पिछले राष्ट्रीय खेल हुए हैं, उनके अनुभवों के आधार पर भी राज्य में और अच्छी तरह से खेलों के आयोजन के लिए कार्य किए जाएंगे।

ये भी पढ़ेंः Yogi Adityanath: भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर CM Yogi ने दी बधाई, कहा- ये जनता के विश्वास की विजय

उन्होंने कहा कि खेलों की अच्छी व्यवस्था के साथ ही खिलाड़ियों और देश भर से आने वाले लोगों के लिए उत्तराखंड में होने वाले राष्ट्रीय खेल में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल के आयोजन से यहां के लोगों का मनोबल और प्रोत्साहन भी बढ़ेगा। उत्तराखंड को राष्ट्रीय खेलों के माध्यम से एक अच्छा मंच मिलेगा। हमारे उदीयमान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अच्छा अवसर मिलेगा।