Pushkar Dhami: BS-6 buses will run on the roads of Uttarakhand, CM Pushkar gifted 130 new buses on Diwali.

Pushkar Dhami: उत्तराखंड की सड़कों पर दौड़ेगी BS-6 बसें, दिवाली पर सीएम पुष्कर ने दी 130 नई बसों की सौगात

उत्तराखंड राजनीति
Spread the love

Pushkar Dhami: उत्तराखंड की सड़कों पर अब हाई तकनीक से लैस BS-6 बसें दौड़ेगी। दरअसल, उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में रविवार (27 अक्टूबर) को 130 नई बसें शामिल हो गई हैं। देहरादून ISBT पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Dhami) ने बसों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी (CM Pushkar Dhami) ने कहा कि नई बसों के चलने से अब पहाड़ों के दूर दराज के क्षेत्रों में लोगों को यातायात की सुविधा मिलेगी। राज्य तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी (CM Puhskar Dhami) ने कहा कि रविवार (27 अक्टूबर) उत्तराखंड परिवहन निगम (Uttarakhand Transport Corporation) के बेड़े में 130 नई बसों को शामिल कर राज्य के विकास में एक और महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ रही है। आधुनिक तकनीक से युक्त नई बसें हमारे राज्य के परिवहन तंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होंगी। ये बसें न केवल यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती यात्रा का अनुभव प्रदान करेंगी, बल्कि प्रदेश की आर्थिक, सामाजिक और पर्यटन गतिविधियों में भी नई ऊर्जा का संचार भी करेंगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियां अन्य राज्यों की तुलना में चुनौतीपूर्ण हैं। राज्य के दुर्गम और सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र बुनियादी सुविधाओं के लिए हमारे परिवहन नेटवर्क पर ही निर्भर हैं।

ये भी पढ़ेंः Pushkar Dhami: सीएम धामी ने न्याय विभाग की समीक्षा बैठक, न्यायिक सुधारों पर हुई चर्चा, अदालतों में राज्य की मजबूती से पैरवी पर दिया जोर

मुख्यमंत्री धामी (Chief Minister Dhami) ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। ऐसे में प्रभावी परिवहन तंत्र न केवल यात्रियों की सुविधा के लिए अति-आवश्यक है, बल्कि आर्थिक विकास में भी अपना योगदान देता है। राज्य के हर कोने को बेहतर सड़क नेटवर्क और विश्वसनीय परिवहन सेवाओं से जोड़ना हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा कि सरकार उत्तराखंड परिवहन निगम  (Uttarakhand Transport Corporation) को मजबूती प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जहां कुछ वर्ष पूर्व तक हमारा परिवहन निगम 500 करोड़ से भी अधिक के घाटे में था। पिछले तीन वर्षों से परिवहन निगम लगातार मुनाफे में है। इसके लिए उन्होंने परिवहन निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों की प्रशंसा भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए हम आगे बढ़ रहे हैं। आज अनेक क्षेत्रों में उत्तराखंड देश की अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल है। नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्यों में राज्य को प्रथम स्थान मिला है, इसे बनाए रखना हमारे लिए चुनौती है।

ये भी पढ़ेंः Pushkar Dhami: ‘नयार उत्सव-2024’ का शुभारंभ, सीएम पुष्कर बोले- मील का पत्थर साबित होगा नयार उत्सव-2024

पुष्कर धामी (Pushkar Dhami) ने कहा कि राज्य की GSDP तेजी से बढ़ी है और बेरोजगारी दर घटी है। जल्द ही बस बेड़े में इलेक्ट्रिक बसों का भी समावेश किया जाएगा। सरकार अपने चालक-परिचालकों की समस्याओं से भी भलीभांति परिचित है। इसके लिए चाहे डीए में बढ़ोतरी हो, 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करना हो या निगम में भर्तियों के माध्यम से मैन-पावर की समस्या का समाधान करना हो, हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ उनके कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। इस दिवाली के अवसर पर सेवाएं देने वाले चालकों, परिचालकों और तकनीकी कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि देने का भी फैसला किया गया है।