Punjab

Punjab: ‘स्मार्ट सिटी’ की ओर बढ़ रहा पंजाब, 8.5 करोड़ रुपए की लागत से सुल्तानपुर लोधी में STP का उद्घाटन…

पंजाब
Spread the love

Punjab: सुल्तानपुर लोधी में हुआ STP का उद्घाटन, जानिए क्या होगा लाभ

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) पंजाब में लगातार विकास कार्य करने में लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का कहना है कि किसी प्रदेश का विकास उसके छोटे शहरों के विकास के बिना अधूरा है। इसके तहत पंजाब सरकार (Punjab Government) की ओर से स्मार्ट सिटी (Smart City) को लेकर एक बड़ा कदम उठाया गया है। आपको बता दें कि शनिवार को सुल्तानपुर लोधी में पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह (Dr. Ravjot Singh) द्वारा 8.5 करोड़ रुपये की लागत से 4 MLD क्षमता वाले STP का उद्घाटन किया गया है।

ये भी पढ़ेंः प्रधानमंत्री यूक्रेन युद्ध रूकवा सकते हैं, तो पराली का धुआं क्यों नहीं! Bhagwant Maan का केंद्र पर हमला…

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सिंचाई के लिए भी हो सकेगी सुविधा

इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि आज दिन बहुत बड़ा दिन है, क्योंकि उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार किसी विकास परियोजना का उद्घाटन किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस STP से न केवल शहर की 25000 से ज्यादा आबादी के वाटर वेस्टेज का इंतजाम होगा, बल्कि इस पानी के इस्तेमाल से 55 एकड़ क्षेत्र में सिंचाई भी हो सकेगी।

ये भी पढ़ेंः Punjab: मान सरकार का नया कीर्तिमान, ‘रंगला पंजाब’ की नीतियां हुई साकार

धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित

कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह के मुताबिक पंजाब सरकार पवित्र शहर सुल्तानपुर लोधी के समग्र विकास के लिए यहां पर अंतरराष्ट्रीय पर्यटन सर्किट पर काम करेंगी। इसके साथ ही सुल्तानपुर लोधी को धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का काम किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को ICCC, 3 स्मार्ट स्कूल, दादविंडी और मुंडी मोड़ से सुल्तानपुर लोधी तक जाने वाली लगभग 25 किलोमीटर लंबी सड़कों की 4 लेनिंग जैसे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने के लिए कहा है। सड़कों की 4 लेनिंग से न केवल श्रद्धालुओं को लाभ होगा बल्कि मालवा क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट भी आसान होगा।