Punjab: पंजाब में हाल ही में हिरासत में लिए गए 450 किसानों को आज रिहा किया जाएगा।
Punjab News: पंजाब में हाल ही में हिरासत में लिए गए 450 किसानों (Farmers) को आज रिहा किया जाएगा। पंजाब पुलिस के आईजी सुखचैन सिंह गिल (IG Sukhchain Singh Gill) ने यह जानकारी दी और बताया कि यह कदम पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के निर्देश पर उठाया गया है। 19 मार्च से अब तक कुल 1400 किसान हिरासत में लिए गए थे, जिनमें से 800 किसानों को पहले ही रिहा किया जा चुका है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab News: काउंटर इंटेलिजेंस की बड़ी कामयाबी, 4 किलो हेरोइन के साथ 4 तस्कर को किया गिरफ्तार
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
आईजी सुखचैन सिंह गिल (IG Sukhchain Singh Gill) ने कहा कि 19 मार्च से अब तक करीब 1400 किसानों को हिरासत में लिया गया था। इनमें से 800 किसानों को रिहा कर दिया गया है। इसके अलावा पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने फैसला किया है कि महिलाओं, दिव्यांगों, मेडिकल समस्याओं वाले किसानों और 60 साल से अधिक उम्र के किसानों को तुरंत रिहा किया जाएगा। यही कारण है क आज करीब 450 किसानों को रिहा किया जाएगा।
ये भी पढ़ेः Punjab: शहीद भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए प्रगति की दिशा में कार्य करेगा पंजाब- CM Mann
इस नंबर पर मिलेगी किसानों को जानकारी
इसके अलावा, IG ने बताया कि किसानों (Farmers) को उनके सामान से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान तुरंत दिलाने के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस अधिकारी का नाम जसबीर सिंह है, जो पटियाला में एसपी स्तर के अधिकारी हैं। किसान अब इस अधिकारी से संपर्क करके अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं। किसान किसी भी समय इस हेल्पलाइन नंबर 9071300002 पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं और अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं।

