Punjab News: पंजाब में लोकसेवा-विकास के कामों और तेजी लाएंगे: CM मान

चुनाव 2024 पंजाब
Spread the love

Punjab News: लोकसभा चुनाव 2024 में पंजाब की तीन सीटों पर आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की है। लोकसभा चुनाव में पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान के हाथों में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) का प्रचार अभियान था। सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) इस भयंकर गर्मी में भी आप प्रत्याशियों के लिए बिना थके प्रचार करते रहे। पंजाब में वर्तमान समय में आम आदमी पार्टी की सरकार है और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान हैं।

पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी के तीन सीटों पर जीत को लेकर सीएम भगवंत सिंह (CM Bhagwant Singh Mann) मान ने प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए चंद लाइनें लिखकर सोशल मीडिया पर पोस्‍ट शेयर की। जिसमें सीएम भगवंत मान ने लिखा

ये भी पढ़ेंः लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा महंगा हुआ, साल में तीसरी बार बढ़े रेट

पंजाबियों का लोकसभा का लोक फतवा स्वीकार…लोकसेवा और विकास के काम जारी रहेंगे…आबाद रहो, जिंदाबाद रहो।

इस छोटी सी पोस्‍ट के माध्यम से सीएम भगवंत सिंह मान ने अपना संदेश जनता तक पहुंचा दिया। इस पोस्‍ट के माध्यम से मुख्यमंत्री भगवंत मान की चुनाव परिणाम को लेकर मायूसी जताई है, इसके साथ ही उन्‍होंने ये भी वादा किया है कि पंजाब के हित के लिए जो आम आदमी पार्टी की सरकार कर रही वो और तेजी से साथ होते रहेंगे। आप की लोकसेवा जारी रहेगी।

आपको बता दें कि सीएम भगवंत सिंह मान ने आम आदमी पार्टी के उम्‍मीदवारों के लिए पंजाब की चिलचिलाती गर्मी में खूब पसीना बहाया था। उन्‍होंने रोड शो और रैलियां की और आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा किए गए कार्यों को बारे में बताया और वोट मांगा। था।