Punjab News: पंजाब में अगले 2 दिन झमाझम बारिश के आसार..मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

पंजाब

Punjab News: पंजाब के मौसम में जल्द ही बड़ा बदलाव होने जा रहा है। आपको बता दें कि चंडीगढ़ मौसम विभाग (Chandigarh Meteorological Department) के मुताबिक आज से वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने के कारण से पंजाब (Punjab) के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है, तो मैदानी इलाकों में फिर से बारिश होगी। इस वजह से आज से मौसम खराब होने की संभावना है। 4 और 5 फरवरी को बारिश हो सकती है। हालांकि दो दिनों बाद मौसम साफ हो जाएगा। आज भी चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में बादल छाए हैं। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
ये भी पढ़ेंः Punjab के सरकारी अस्पतालों में मुफ़्त मिलेगी दवाई..चीफ़ सेक्रेटरी ने किया औचक निरीक्षण

Pic Social Media

न्यूनतम तापमान पर नहीं होगा असर

मौसम विभाग के मुताबिक इस वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण से 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसके कारण से न्यूनतम तापमान पर कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा। अगले 5 दिन रात के तापमान में ज्यादा बदलाव होने की संभावना नहीं है। वहीं, अधिकतम तापमान भी 18 से 19 डिग्री के बीच में बने रहने की संभावना है। सोमवार के बाद एक बार फिर से मौसम साफ हो जाएगा और धूप निकलने लगेगी। इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी।

5 फ्लाइट कैंसिल, 11 देरी से उड़ीं

भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Bhagat Singh International Airport) चंडीगढ़ पर कल सुबह 5:45 पर दिल्ली जाने वाली और 6:20 पर हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट को कैंसिल करना पड़ा। इसी प्रकार 5:55 पर पुणे से आने वाली, 8:35 पर दिल्ली से आने वाली और 12:50 पर हैदराबाद से आने वाली फ्लाइट को रद्द करना पड़ा। इसके साथ ही बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई को जाने वाली चार फ्लाइट देरी से उड़ पाईं। जयपुर, बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई से आने वाली 7 फ्लाइट अपने निर्धारित समय से देरी से एयरपोर्ट पर पहुंचीं।