Punjab News: पंजाब-चंडीगढ़ में स्कूल खुलने-बंद होने का टाइम बदल गया है

पंजाब
Spread the love

Punjab News: पंजाब और चंडीगढ़ में भीषण गर्मी (Extreme Heat) पड़ रही है। पंजाब-चंडीगढ़ (Punjab-Chandigarh) में गर्मी के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 अधिक पहुंच गया है। वहीं पंजाब-चंडीगढ़ में स्कूल खुलने-बंद होने का टाइम (Time) बदल गया है।
ये भी पढ़ेः Punjab में रिकॉर्डतोड़ गर्मी..सबसे गर्म ज़िला कौन?

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

इसी बीच बढ़ती गर्मी को देखते हुए चंडीगढ़ और पंजाब प्रशासन ने भी एडवाइजरी (Advisory) जारी कर स्कूलों के टाइम बदलने का ऐलान कर दिया है। इन दोनों जगह स्कूल अब सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक ही खुलेंगे। हीट वेव के चलते प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

पंजाब के 4 जिलों में हीट वेव का रेड अलर्ट जारी

मौसम विशेषज्ञों (Weather Experts) के मुताबिक संभावना है कि आज या कल से धूल भरी आंधी भी चल सकती है। 22 मई तक अभी कोई राहत भी नहीं मिलने वाली है। पंजाब के 4 जिलों में हीट वेव (Heat Wave) का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा शामिल हैं। इसके अलावा 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है।

चंडीगढ़ में भी मौसम विभाग ने 21 मई तक ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है। चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग ने बुजुर्गों और बच्चों को अलर्ट किया है कि सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक बेवजह घर से बाहर न निकलें। इस दौरान हीट वेव यानी लू की वजह से उनकी सेहत पर असर पड़ सकता है।

Pic Social Media

पंजाब में स्कूल की बदली टाइमिंग

भीषण गर्मी (Extreme Heat) को देखते हुए पंजाब में स्कूलों की टाइमिंग भी बदली जा चुकी है। पंजाब में 20 मई से 31 मई तक सारे सरकारी, एडेड और प्राइवेट स्कूल सुबह 7 बजे से 12 बजे तक खुलेंगे। पहले स्कूल सुबह 8 बजे से 2 बजे तक खोले जा रहे थे। इसके अलावा स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों (Holidays) का ऐलान कर दिया गया है। पंजाब में 1 से 30 जून तक गर्मियों की छुटि्टयां रहेंगी।

ये भी पढ़ेंः पंजाब की जनता इतिहास रचने को तैयार: CM भगवंत मान

पश्चिमी विक्षोभ दे सकता है राहत

चंडीगढ़ मौसम विभाग (Chandigarh Meteorological Department) ने यह भी संभावना जताई है कि बीच-बीच में 1 या 2 पश्चिमी विक्षोभ से कुछ राहत मिल सकती है। इस दौरान पंजाब और चंडीगढ़ में बादल छाएंगे और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।