गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर कर्तव्य पथ पर दिखने वाली झांकी में Punjab की झांकी को चुना गया है।
Punjab News: पंजाब के लिए अच्छी खबर है। बता दें कि गणतंत्र दिवस 2025 (Republic Day 2025) के अवसर पर कर्तव्य पथ पर दिखने वाली झांकी में पंजाब की झांकी (Punjabi Tableau) को चुना गया है। साथ ही, चंडीगढ़ की झांकी भी इस साल के गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ (Path of Duty) पर दिखाई देंगी।
ये भी पढ़ेः Punjab: UDID कार्ड में त्रुटियां सुधारने के लिए आयोजित होगा विशेष कैंप: Dr. Baljit Kaur

पंजाब के लिए गर्व का पल
आपको बता दें कि पिछले साल पंजाब की झांकी को गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित करने की अनुमति नहीं दी गई थी, लेकिन इस बार इसे एक बार फिर से सम्मानित किया गया है। यह निर्णय पंजाब के लिए गर्व का पल है, क्योंकि झांकी देश की सांस्कृतिक धरोहर और विविधता का प्रतीक होती है।
ये भी पढ़ेः Punjab News: पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता कम करने के लिए प्रयास कर रहा है पंजाब: अमन अरोड़ा
पंजाब के साथ-साथ चंडीगढ़ की झांकी भी कर्तव्य पथ (Path of Duty) पर दिखाई जाएंगी। यह राज्यों की सांस्कृतिक धरोहर और समृद्धि को दर्शाती हैं। गणतंत्र दिवस 2025 पर ये झांकियां न केवल राज्यों की कला और संस्कृति को प्रदर्शित करेंगी, बल्कि देशवासियों को एकता और विविधता का संदेश भी देंगी।
