Punjab News: पंजाब के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने कानूनगो से नायब तहसीलदार के रूप में पदोन्नत हुए 16 अधिकारियों को पदोन्नति पत्र सौंपे। ये पदोन्नतियां निर्धारित सेवा नियमों के तहत और सभी विभागीय औपचारिकताएं पूरी होने के बाद की गई हैं।
मान सरकार ने समय पर दिए कर्मचारियों के अधिकार
राजस्व मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कर्मचारियों के सेवा हितों की रक्षा और उनके बनते अधिकार समय पर देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि योग्य कर्मचारियों को बिना देरी पदोन्नति मिले।
प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कदम
हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि नायब तहसीलदार पद पर की गई ये पदोन्नतियां प्रशासनिक तंत्र को मजबूत करने में मदद करेंगी। इससे ज़मीनी स्तर पर जनता को मिलने वाली सेवाएं और अधिक प्रभावी होंगी।
ईमानदारी और पारदर्शिता से काम करने की अपील
मंत्री ने पदोन्नत अधिकारियों से ईमानदारी, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी भूमि और राजस्व मामलों में जनता के लिए पहला संपर्क बिंदु होते हैं, इसलिए उनका व्यवहार और कार्यशैली जनता के विश्वास को प्रभावित करती है।
जनता की सेवा में निष्पक्षता जरूरी
राजस्व मंत्री ने उम्मीद जताई कि सभी नायब तहसीलदार पारदर्शिता बनाए रखेंगे, नियमों का पालन करेंगे और बिना किसी पक्षपात के जनता की सेवा करेंगे।
वरिष्ठ अधिकारियों ने दी बधाई
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव-कम-वित्त आयुक्त (राजस्व) श्री अनुराग वर्मा ने भी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि समयबद्ध पदोन्नतियां पारदर्शी और मजबूत प्रशासनिक व्यवस्था को दर्शाती हैं।
पदोन्नत अधिकारियों के नाम
नायब तहसीलदार के रूप में पदोन्नत अधिकारियों में स्वर्ण सिंह, राजिंदर सिंह, गुरदीप लाल, राजेश कुमार, करमजीत सिंह, बलजीत सिंह, रणजीत सिंह, परमिंदर सिंह, जसपाल सिंह, गुरचरण सिंह, सुखबीर सिंह, सुनील प्रभाकर, ओंकार सिंह, रणदीप सिंह, बलजीत सिंह और कारज सिंह शामिल हैं।
