Punjab: पंजाब की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा से मिली नई उड़ान-डॉ. बलजीत कौर
Punjab News: पंजाब की भगवंत मान सरकार (Bhagwant Mann Sarkar) राज्य में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को लेकर लगातार काम कर रही है। पंजाब के मुखिया भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) के नेतृत्व वाली सरकार ने नारी सशक्तिकरण को न केवल अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया है, बल्कि उसे जमीनी स्तर पर साकार करने का भी काम किया है। इसी क्रम में पंजाब की महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन (Public Transportation) में सफर को आसान बनाने के लिए चलाई जा रही मुफ्त बस यात्रा योजना (Muft Bas Yaatra Yojana) इसका एक बड़ा उदाहरण है, जिससे अब तक करोड़ों महिलाएं लाभान्वित हो चुकी हैं।

ये भी पढे़ंः Punjab: चंडीगढ़ में ऐतिहासिक पदयात्रा के दौरान CM Mann ने ली पंजाब को नशामुक्त करने की शपथ
पंजाब सरकार में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Minister Dr. Baljit Kaur) ने जानकारी दी कि मान पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं की सुविधा के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना लागू चलाई जा रही है। इस योजना के तहत साल 2023-24 और 2024-25 के दौरान पंजाब की महिलाओं ने 13 करोड़ फ्री बस यात्राओं का लाभ लिया है। मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Minister Dr. Baljit Kaur) ने जानकारी दी कि मान सरकार की यह पहल महिलाओं को घर से बाहर निकलने, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सेवाओं तक सरल पहुंच प्रदान कर रही है। इस योजना ने महिलाओं को न केवल आवागमन की सुविधा प्रदान की है, बल्कि उनकी व्यक्तिगत आज़ादी, आत्म-सम्मान और जीवन के हर क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी को भी नया उत्साह प्रदान किया है।
ये भी पढ़ेंः Punjab News: CM भगवंत मान ने बच्चों को दिया खास संदेश, कही ये जरूरी बातें
उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार (Punjab Government) द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हाल ही में प्रोजेक्ट हिफाज़त शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और विश्वसनीय वातावरण सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही कामकाजी महिलाओं को बेहतर आवास सुविधा देने के लिए पंजाब भर में वर्किंग वूमन हॉस्टल स्थापित करने की योजना भी बनाई गई है, ताकि वे अपने काम और जीवन को निश्चिंत होकर व्यतीत कर सकें।
उन्होंने आगे कहा कि यह योजना महिलाओं को यात्रा व्ययों की चिंता से मुक्त कर बेहतर रोजगार के अवसरों की ओर प्रोत्साहित कर रही है। यह स्कीम एक सशक्त समाज की नींव रखने में अहम भूमिका निभा रही है।

