Punjab: से हर हाल में करप्शन खत्म करेगी भगवंत मान सरकार: वित्त मंत्री चीमा
Punjab News: पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार राज्य को करप्शन मुक्त (Corruption Free Punjab) बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करप्शन के खिलाफ हैं और करप्शन से जुड़े मामलों में सख्त एक्शन लेते हैं। इसी क्रम में पंजाब की मान सरकार (Mann Sarkar) ने करप्शन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रदेश के 191 पुलिस थानों के मुंशियों (Munshi) का ट्रांसफर (Transfer) कर दिया है। ये सभी एक थाने में 2 साल से अधिक समय से तैनात थे।
ये भी पढे़ंः Punjab: CM Mann के आदेश पर पंजाब की जेलों में बंद किसानों को आज किया जाएगा रिहा, IG ने दी जानकारी

यह जानकारी पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Finance Minister Harpal Singh Cheema) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। वित्त मंत्री चीमा के अनुसार ट्रांसफर ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं। हमारी सरकार हर हाल में करप्शन को पंजाब से खत्म करेगी। उन्होंने आगे कहा कि पिछले दिनों ही पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने इस बारे में फैसला लिया था। इसके बाद इस दिशा में कार्रवाई की गई है।
सीएम मान के निर्देश पर लिया गया फैसला
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि कुछ शिकायतें मिली कि पुलिस थानों में एसएचओ, एसएसपी और डीएसपी स्टाफ बदलता रहता है। लेकिन मुंशी सालों से एक ही थाने में बने रहते हैं, लेकिन 2 साल से ज्यादा समय तक डटे रहने से भ्रष्टाचार होने का खतरा ज्यादा रहता है। कई जगह तो मुंशी 8-10 साल तक डटे हुए थे। पिछले दिनों सीएम भगवंत मान ने तय किया था कि जो भी मुंशी दो साल से अधिक समय तक थाने में तैनात होगा उसे बदला जाएगा। इसके बाद अब यह ट्रांसफर की गई है।
ये भी पढे़ंः Punjab News: शहीद भगत सिंह के सपनों का खुशहाल और प्रगतिशील पंजाब बनाएंगे- CM का दृढ़ संकल्प

पंजाब से भ्रष्टाचार होगा खत्म
उन्होंने आगे बताया कि हमारी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ हुई जंग से निकली है। ऐसे में यह स्पष्ट है कि जहां भी हमारी सरकार बनेगी, वहां से भ्रष्टाचार समाप्त करने का काम किया जाएगा। पहले हमारी सरकार दिल्ली में बनी, उसके बाद 2022 में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी। भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री बने। 3 साल से भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग चल रही है।
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर का हो, उसे खत्म किया गया है। कुछ समय पहले पटवारी, राजस्व अधिकारियों और तहसीलदारों के खिलाफ शिकायतें मिलीं, जिन पर कार्रवाई की गई। लोग राहत महसूस कर रहे हैं।

