Punjab: मान सरकार का जमीन मालिकों को तोहफा, सरकार ने जारी किए नए आदेश
Punjab News: पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार ने जमीनों के मालिकों के लिए बड़ा फैसला लिया है। आपको बता दें कि मान सरकार (Mann Sarkar) ने पंजाब में खेतों में बिजली टॉवर (Electricity Tower) लगाने के लिए किसानों को दिए जाने वाले मुआवजे में बढ़ोतरी करने का ऐलान कर दिया है। यहां तक कि जिन किसानों के खेतों में से बड़ी तार गुजरेगी, उन्हें भी पहले से ज्यादा मुआवजा मान सरकार देगी। विद्युत विभाग (Electrical Department) ने इस विषय में भगवंत मान सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी है, जिससे अब खेतों से होकर नई विद्युत लाइन (New Power Line) बिछाने में आ रही समस्या खत्म हो गई है। सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने कुछ दिन पहले बिजली विभाग को किसानों का मुआवजा बढ़ाने की मंजूरी दी थी। मान सरकार के इस फैसले से किसानों को प्रतिवर्ष लगभग 125 करोड़ रूपए मुआवजा मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः Punjab: किसानों को टेलों तक पूरा पानी देने का वादा भगवंत सिंह मान सरकार ने निभाया – बरिंदर कुमार गोयल

नया मुआवजा फार्मूला भविष्य की 66 केवी, 132 केवी, 220 केवी और 400 केवी लाइनों पर लागू होगा। इससे पहले खेतों में बिजली लाइन के टावरों के बीच की जगह ही मिलती थी जोकि जमीन की प्रति एकड़ कीमत का मात्र 85 प्रतिशत था। अब जमीन मूल्य का 200 प्रतिशत मुआवजा मान सरकार द्वारा दिया जाएगा। साथ ही टावर के चारों ओर बिजली लाइनों के साथ एक मीटर जगह के लिए भी मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही अगर खेतों से बड़ी बिजली लाइन होकर जाती है तो किसानों को उसके तार के नीचे के क्षेत्र का भी मुआवजा मिलेगा। यह मुआवजा पहले उपलब्ध नहीं था।
ये भी पढ़ेंः Punjab: एनीमिया मुक्त पंजाब की ओर बढ़ते पंजाब सरकार के कदम
आपको बता दें कि विद्युत विभाग (Electrical Department) हर साल नई विद्युत लाइनें बिछाता है। कई बार तो बहुत समस्या आती हैं, जैसे कि किसान नए टावरों का विरोध भी करते हैं। नए फार्मूले के मुताबिक अब किसानों को उनकी जमीन के बदले पर्याप्त मुआवजा दिया जाएगा। उदाहरण के लिए अगर जमीन का कलेक्टर रेट 16 लाख रुपए प्रति एकड़ है तो पहले 220 केवी बिजली लाइन के लिए मुआवजा 43,000 रुपये प्रति किलोमीटर था, अब यह मुआवजा 42 लाख रुपये प्रति किलोमीटर मिलेगा। इसी प्रकार, 66 केवी लाइन के लिए प्रति किलोमीटर मुआवजा पहले 26,000 रुपए था, जो अब मान सरकार ने 22 लाख रुपये प्रति किलोमीटर होगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
शहरों में भी मिलेगा मुआवजा
अगर ये बिजली लाइनें शहरों से होकर जाती हैं तो उन बिजली मालिकों को भी यह मुआवजा राशि मिलेगी। किसान भी खेतों का प्रयोग पहले की तरह कर सकेंगे। पावरकॉम को उम्मीद है कि नए फैसले से किसानों को पर्याप्त मुआवजा मिलेगा, साथ ही कई अन्य बाधाएं भी दूर होंगी।
