Punjab

Punjab सरकार का नया कदम, सेवा केंद्रों के समय में किया बड़ा बदलाव

पंजाब राजनीति
Spread the love

अब जनता को मिलेगी 12 घंटे सेवा केंद्र सुविधा

Punjab News: पंजाब सरकार ने लोगों (People) की सुविधा के लिए मॉडल टाउन सेवा केंद्र (Model Town Service Center) के समय में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। बता दें कि 14 जुलाई 2025 से यह सेवा केंद्र सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक लगातार 12 घंटे खुला रहेगा। यह सेवा केंद्र (Service Center) सोमवार से शनिवार तक संचालित होगा, जिससे नौकरीपेशा और व्यस्त लोगों को भी सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने में आसानी होगी। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

लोगों को मिलेगा लाभ

डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल (Dr. Himanshu Agarwal) ने कहा कि इस बदलाव से आम जनता के साथ-साथ नौकरी करने वाले और अन्य कामकाज में व्यस्त लोग भी लाभान्वित होंगे। पहले सेवा केंद्र शाम 5 बजे बंद हो जाता था, जिसके कारण कई लोग अपने काम नहीं करवा पाते थे। अब नए समय के साथ लोग सुबह और देर शाम तक अपनी जरूरतों को पूरा कर सकेंगे।

ये भी पढ़ेंः Punjab: CM भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले- किसी राज्य को एक्‍स्‍ट्रा पानी देने का सवाल नहीं’

सेवा केंद्र की सुविधाएं

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि यह कदम सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की उस पहल का हिस्सा है, जो सेवा केंद्रों के माध्यम से पारदर्शी और सुचारू तरीके से सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। सेवा केंद्रों में आधार कार्ड, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, पेंशन, और अन्य 400 से अधिक सेवाएं उपलब्ध हैं।

लोगों से अपील

डिप्टी कमिश्नर ने लोगों से अपील की कि वे सेवा केंद्र के नए समय का पूरा लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि जिन्हें दिन में समय निकालने में दिक्कत होती थी, वे अब सुबह जल्दी या देर शाम को अपने काम पूरे कर सकते हैं। किसी भी जानकारी के लिए लोग सीधे मॉडल टाउन सेवा केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Punjab News: पंजाब सरकार 390 सरकारी इमारतों पर 30 मेगावाट क्षमता वाले सौर ऊर्जा प्लांट करेगी स्थापित

पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता

सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) के नेतृत्व में पंजाब सरकार नागरिकों को सुगम और पारदर्शी सेवाएं प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है। सेवा केंद्रों के समय में यह बदलाव इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो जालंधर के निवासियों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद साबित होगा।