Punjab में CM मान की पटियाला-फिरोजपुर के नेताओं संग बैठक..कम सीटें जीतने पर होगा मंथन

चुनाव 2024 पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab News: लोकसभा चुनाव 2024 में पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की हार के कारणों की तलाश पार्टी संगठन ने शुरू कर दी है। बता दें कि सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने अब हल्कावार नेताओं के साथ बैठक करने का फैसला किया है। इसी सिलसिले में आज पटियाला और फिरोजपुर लोकसभा इलाकों की बैठक बुलाई गई है। वहीं कम सीटें जीतने पर मंथन होगा। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab की मान सरकार की तीर्थ यात्रा स्कीम. कमाल की है ये योजना

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp चैनल को फौलो करें।

आपको बता दें कि बैठक सीएम आवास पर 3 बजे होगी। इसमें पार्टी प्रत्याशी, इलाके के संगठन सदस्य और चेयरमैन मौजूद रहेंगे। वहीं, इस मौके पर खुफिया रिपोर्ट भी सीएम मान के साथ मौजूद रहेगी। दोनों इलाकों में पार्टी दूसरे नंबर पर रही है। पटियाला लोकसभा इलाके से पार्टी ने स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह को मैदान में उतारा था। जबकि फिरोजपुर से विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ पार्टी प्रत्याशी थे।

लोकसभा चुनाव में फिरोजपुर सीट पर था करीबी मुकाबला

फिरोजपुर सीट (Ferozepur Seat) पर मुकाबला काफी करीबी रहा है। यह सीट कांग्रेस के खाते में गई थी। कांग्रेस को 266626 वोट मिले थे। जबकि पार्टी को यहां 263384 वोट मिले थे। वहीं, बीजेपी तीसरे नंबर पर रही थी। जबकि नोटा को यहां 6 हजार वोट मिले हैं। इसी तरह पटियाला में पार्टी दूसरे नंबर पर रही है। यहां कांग्रेस को 305616 वोट मिले हैं। जबकि पार्टी को 290785 वोट मिले हैं। इस इलाके में भी नोटा को 6 हजार वोट मिले हैं।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Punjab में लोकसभा के बाद जालंधर सहित इन 5 सीटों पर होंगे उप-चुनाव

पंजाब में अभी होंगे पंचायत चुनाव

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने इसलिए भी बैठक करने का फैसला किया है क्योंकि भविष्य में पार्टी को फिर से चुनावी मैदान में उतरना होगा। क्योंकि पंजाब में अभी पंचायत चुनाव होने हैं। जनवरी में पंचायतें भंग कर दी गई थीं। इसी तरह 5 नगर निगमों के चुनाव और 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं।

ऐसे में पार्टी संगठन को मजबूत करने की कोशिश कर रही है। जहां भी कमियां हैं, उन्हें दूर किया जाए। इन बैठकों में उन लोगों को भी शामिल किया जा रहा है। जो कुछ समय पहले ही पार्टी में शामिल हुए हैं।