Punjab

Punjab: CM मान ने निभाया अपना वादा..2 दिन जालंधर से चलेगी सरकार

पंजाब
Spread the love

Punjab में 2 दिन जालंधर में रहेंगे और यहीं से सरकार चलाएंगे सीएम मान

Punjab: पंजाब के सीएम मान राज्य के लोगों के करीब है। सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) जनता से जो वादा करते हैं, उसे पूरा जरूर करते हैं। इसलिए पंजाब के लोगों उन्हें खूब पसंद करते हैं। जालंधर वेस्ट सीट (Jalandhar West Seat) के उपचुनाव के दौरान सीएम मान ने क्षेत्र की जनता से वादा किया था कि वह हफ्ते में 2 दिन जालंधर में रहेंगे और यहीं से सरकार चलाएंगे। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः सभी जिलों के DC के साथ CM Mann की अहम मीटिंग..इन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आपको बता दें कि सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने अपना वादा पूरा करते हुए जालंधर पहुंचे। यहां उन्होंने पहले जालंधर में आप कार्यकर्ताओं और वालंटियरों के साथ लंच मीटिंग की। इसके बाद सीएम मान जालंधर पश्चिम (Jalandhar West) के हर घर-घर जाकर लोगों को जीत के लिए धन्यवाद कहा है।

2 दिन जालंधर से चलेगी सरकार

इसके साथ ही सीएम मान एक जनसभा को भी संबोधित किया। जिसमें सीएम मान ने कहा कि उन्होंने जालंधर की जनता से वादा किया था कि वह हफ्ते में 2 दिन यहीं रहकर काम करेंगे। इसके लिए उन्होंने दोआबा और माझा क्षेत्र कार्यालय खोला है। सीएम मान ने कहा कि लोगों के दिलों में ‘आप’ के लिए विश्वास किसी सर्वे में नहीं आता। ठीक इसी तरह से किसी ने भविष्यवाणी नहीं की थी कि मोहिंदर भगत को 60 हजार के करीब वोट मिलेंगे। लेकिन उन्होंने 37 हजार से अधिक वोट मार्जिन के साथ जीत दर्ज की।

ये भी पढ़ेः Punjab के लिए अच्छी खबर..बढ़ते हरित क्षेत्र से प्रदूषण पर लगाम

सरकार इन मुद्दों को सुलझाने में लगी

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने आगे कहा कि इन चुनावों के दौरान उन्होंने एक बार फिर व्यापारियों, कारोबारियों, डॉक्टरों, अध्यापकों और कई लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें पता चला कि किन मुद्दों को सुलझाना है और लोगों की मौजूदा समस्याओं को सुलझाना है। उन्होंने कहा कि यह इस चुनाव की अच्छी बातों में से एक है।

उन्होंने शीतल अंगुराल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि धैर्य बहुत जरूरी है। जो लोग लालच में आ जाते हैं, भगवान उनकी मदद नहीं करते, बल्कि उनकी जगह किसी ‘भगत’ को दे देते हैं।