Punjab

Punjab: सुखबीर बादल पर भड़के CM Maan..कहा गुनाहों की सिर्फ सजा होती है

पंजाब
Spread the love

Punjab के CM Maan सुखबीर बादल पर जमकर हमला बोला है।

Punjab: पंजाब के सीएम मान होशियारपुर में वन महोत्सव समारोह में पहुंचे। सीएम भगवंत मान ने आज बेअदबी मामले में एक बार फिर शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल का नाम लिए बिना उन जुबानी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कुछ लोग भूलों की माफी मांग रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः CM Maan के अचानक दौरे के दौरान राजपुरा में लोगों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

सीएम मान ने कहा कि माफी भूलों की होती है, गुनाहों की नहीं। जानबूझकर किया जाने वाला गुनाह होता है। हमारे पास भी केस चल रहा है। कुछ नए एविडेंस हमारे पास आए हैं। कुछ दिन बड़े खुलासे होंगे। दर्द सभी को है, सजा जरूर मिलेगी। पहले तो दोषियों ने आप ही जांच की है।

ये भी पढ़ेः आरक्षण चोर पकड़ो मोर्चा के प्रतिनिधियों के साथ Dr. Baljit Kaur की बैठक

कहा जाता है हमारे यहां तीन कचहरियां है। भगवान और लोगों की कचहरी ने तो सजा दे दी है। जल्दी ही अदालत भी सजा से देगी। भले ही कुछ समय महंगे वकील रखकर बच जाए। हमारी कोशिश यही है सभी धर्मों के ग्रंथों का मान सम्मान जाना चाहिए।