Punjab

Punjab: स्पोक्समैन के संस्थापक जोगिंदर सिंह के निधन पर CM Maan ने जताया दुख

पंजाब
Spread the love

Punjab के CM Maan ने रविवार को स्पोक्समैन अखबार के संस्थापक संपादक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

Punjab: पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने रविवार को स्पोक्समैन अखबार के संस्थापक संपादक जोगिंदर सिंह (83) के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। जोगिंदर सिंह का मोहाली के एक निजी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं।
ये भी पढ़ेः Paris Olympic: इंडियन हॉकी टीम के कैप्टन हरमनप्रीत सिंह से CM मान ने की बात

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने जोगिंदर सिंह को समर्पित पत्रकार बताया, जो पंजाब और इसके लोगों के प्रति प्रतिबद्ध थे। उन्होंने कहा कि स्पोक्समैन अखबार की स्थापना कर उसे ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले निर्भीक पत्रकार जोगिंदर सिंह पेशेवर मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध व्यक्ति थे, जिनके योगदान को पंजाबी भाषा, कला और संस्कृति की प्रगति में हमेशा याद रखा जाएगा।

ये भी पढ़ेः Punjab में 28 IPS-PPS अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी?

मुख्यमंत्री ने जोगिंदर सिंह के परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं और इस दुख की घड़ी में उन्हें सहनशीलता का बल देने तथा दिवंगत आत्मा को परमात्मा के चरणों में शाश्वत निवास देने के लिए प्रार्थना की।