Punjab

Punjab: प्रशासन ने स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर दिया

पंजाब
Spread the love

Punjab News: पंजाब के स्थानीय निकाय और संसदीय मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह को सोमवार को, मंत्री बनने के बाद पहली बार लुधियाना पहुंचने पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगर निगम लुधियाना द्वारा सर्किट हाउस में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया।
ये भी पढ़ेः Punjab: कॉलोनाइजर्स के लंबित कार्यों के निपटारे के लिए 16 अक्टूबर को लगेगा विशेष कैंप: Hardeep Mundian

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह का स्वागत डिप्टी कमिश्नर जतिंदर जोरवाल और नगर निगम कमिश्नर अदित्य डचलवाल ने किया। इस अवसर पर विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी, विधायक दलजीत सिंह भोला गरेवाल, विधायक अशोक पराशर पप्पी, विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू, विधायक मदन लाल बग्गा, और विधायक रजिंदरपाल कौर छीना के साथ जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगर निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

कैबिनेट मंत्री ने सर्किट हाउस में पंजाब पुलिस द्वारा दिए गए ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ की सलामी ली।

इसके बाद, कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने स्थानीय विधायकों, डिप्टी कमिश्नर, नगर निगम कमिश्नर और अन्य अधिकारियों के साथ एक संक्षिप्त बैठक की और चल रहे परियोजनाओं की समीक्षा की।

ये भी पढ़ेः Punjab: अवैध खनन को लेकर Maan सरकार ने चलाया अभियान

बाद में, कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने स्थानीय विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सोमवार को पुराने शहर के क्षेत्रों में आयोजित भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा में भी भाग लिया।