हरियाणा में प्रशासनिक स्तर पर बड़े फेरबदल की तैयारी..CM नायब सिंह सैनी उठाएंगे बड़ा कदम

चुनाव 2024 राजनीति हरियाणा
Spread the love

Haryana News: लोकसभा चुनाव 2024 पूर्ण हो गया है। हरियाणा में अब सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) प्रदेश की अफसरशाही में बड़े बदलाव की तैयारी में है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में अधिकारियों की लिस्ट तैयार की जा रही है। लिस्ट तैयार होने के बाद CM नायब सैनी (CM Nayab Saini) के साथ लिस्ट में शामिल नामों को लेकर लेकर चर्चा होगी। इसके बाद ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
ये भी पढ़ेंः Haryana के नतीजों पर मंथन जरूरी: CM नायब सिंह सैनी

Pic Social Media

CMO के सूत्रों के मुताबिक इस ट्रांसफर लिस्ट (Transfer List) में 11 जिलों के DC और 2 कमिश्नरों के नाम भी शामिल हैं। साथ ही कुछ दूसरे विभागों के अध्यक्षों के भी ट्रांसफर होने के आसार हैं। इन सब के साथ ही पुलिस रेंज में तैनात ADGP – IG भी बदले जा सकते हैं। खबर तो यह भी है कि सीएम सैनी अपने कार्यालय में भी एक-दो नए अफसर तैनात कर सकते हैं।

फेरबदल के पीछे की यह है वजह

हरियाणा (Haryana) में अफसरों के फेरबदल के पीछे की वजह को लोकसभा चुनाव बताया जा रहे हैं। सरकार को इनपुट मिला है कि चुनाव में ब्यूरोक्रेसी के कुछ अफसरों ने सरकार के खिलाफ काम किया है। खबर है कि अफसरशाही भी लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद अपने व्यवहार में बदलाव कर सकती है।

ये अफसर जा सकते हैं दिल्ली

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर फिलहाल केंद्र यानी दिल्ली जाने वाले हैं। तब तक वह इसी पद पर रह सकते हैं। हरियाणा कैडर के 2000 बैच के IAS नितिन यादव केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर जाने वाले हैं। वह इस समय चंडीगढ़ में गृह सचिव पद नियुक्त हैं। हरियाणा कैडर के 2002 बैच के टीएल सत्यप्रकाश और मोहम्मद शाईन भी केंद्र में जाने के इच्छुक हैं।

ये भी पढ़ेंः Punjab लोकसभा चुनाव का समीकरण कैसे बदल गया?

चंडीगढ़ वापस आ सकते हैं बराड़

चंडीगढ़ में गृह सचिव पद के लिए अफसरों के नाम का पैनल तैयार होना है। अभी सीएम नायब सिंह सैनी ने इस पैनल के लिए नाम तय नहीं किए हैं, लेकिन चर्चा है कि डॉ. अमित अग्रवाल और मंदीप सिंह बराड़ में से एक अफसर चंडीगढ़ गृह सचिव के लिए जा सकता है।

चंडीगढ़ के गृह सचिव नितिन यादव को वाणिज्य विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नई दिल्ली ट्रांसफर किया गया है। इसके बाद यूटी की तरफ से हरियाणा सरकार से गृह सचिव के लिए पैनल मांगा गया है।

सीएम सैनी-पूर्व CM खट्टर ब्यूरोक्रेसी से नाराज

हरियाणा की ब्यूरोक्रेसी से सीएम नायब सैनी और हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्‌टर नाराज चल रहे हैं। उनकी यह नाराजगी लगातार लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान भी देखने को मिली थी।
सीएम अफसरों को सही से काम करने की चेतावनी भी दे रहे हैं। इसकी चर्चा भी सियासी गलियारों में होने लगी है। सीएम की इस नाराजगी को लेकर हरियाणा सचिवालय की ब्यूरोक्रसी में भी हलचल है।