CM Maan

20 साल बाद जागे लोग और बांग्लादेशी PM..CM Maan का इशारो में बड़ा हमला

पंजाब
Spread the love

पंजाब के CM Maan का इशारो में बड़ा हमला बोला है।

CM Maan: देशभर में विरोध प्रदर्शनों के कारण शेख हसीना (Sheikh Hasina) ने सोमवार दोपहर को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और फिर देश छोड़कर भारत चली आई हैं। बांग्लादेश (Bangladesh) में भड़की हिंसा पर भारत में भी राजनीतिक दलों के नेताओं ने प्रतिक्रिया दी हैं। पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Maan) ने इशारों में केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है।
ये भी पढ़ेः शिकायत निवारण रैंकिंग में पंजाब देशभर में अग्रणी: Aman Arora

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) को झूठे केस में जेल में डाल दिया गया है। लेकिन आप उनके विचारों को कैसे गिरफ्तार करेंगे। केजरीवाल जैसी विचारधारा रखने वाले करोड़ों लोगों का क्या करेंगे। जब लोगों पर तानाशाही थोपी जाती है, तो वे 5 साल तक चुप रह सकते हैं, 10 साल तक मुंह बंद रख सकते हैं, 15 साल तक छाती पर पत्थर रख सकते हैं और 20 साल तक आधे मन से चुप रह सकते हैं। लेकिन जब वे 20 साल बाद जागते हैं तो फिर हमने कल बांग्लादेश में देखा कि क्या हुआ।

ये भी पढ़ेः Punjab: सुखबीर बादल पर भड़के CM Maan..कहा गुनाहों की सिर्फ सजा होती है

बांग्लादेश में 20 साल बाद जागे लोग: सीएम मान

सीएम मान ने आगे कहा कि बांग्लादेश (Bangladesh) में 20 साल बाद लोग जागे और उन्हें 30 मिनट के अंदर भागना पड़ा। ऐसा तब होता है जब लोगों को लंबे समय तक परेशान किया जाता है। सीएम मान ने कहा कि लोगों को नौकरी और रोजगार दिया जाना चाहिए, लेकिन आप अपने परिवारों का पालन-पोषण कर रहे हैं। कल जो बांग्लादेश में हुआ वह सभी के लिए एक बहुत ही बड़ा सबक है।