Punjab के लोग दें ध्यान..वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से गर्मी,तूफ़ान का अलर्ट जारी

पंजाब
Spread the love

Punjab News: पंजाब के लोगों के लिए बड़ी और जरूरी खबर है। आपको बता दें कि पंजाब में कल शाम से ही एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। शाम को कुछ इलाकों में हल्की धूल भरी हवाएं भी चलीं। वहीं, पिछले 24 घंटों में लगभग 1 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग ने पंजाब (Punjab) के लिए आज यलो अलर्ट भी जारी किया है। जिसके बाद आज तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

ये भी पढ़ेंः Punjab के संगरूर में CM मान की मां ने की जनसभा.. गुरमीत सिंह मीत हेयर के लिए मांगे वोट

Pic Social Media

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज पूरे पंजाब में यलो अलर्ट जारी हुआ है। यह अलर्ट हीटवेव को लेकर भी जारी किया गया है और इसके साथ ही बारिश और धूल भरी आंधी को लेकर भी जारी किया गया है। पंजाब के ज्यादातर शहरों का तापमान आज 45 डिग्री के आसपास रहने का आसार है और गर्म हवाएं चलती रहेंगी। बीच-बीच में तेज हवाएं, आंधी और बारिश भी देखने को मिल सकती हैं, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। ये सारी घटनाएं एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से हो रही हैं।

सामान्य से 5.7 डिग्री अधिक है पंजाब का तापमान

पंजाब में सबसे गर्म शहर रहे बठिंडा (Bathinda) के बाद फरीदकोट सबसे अधिक गर्म शहर रहा। यहां का तापमान 48.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। इतना ही गर्म राजस्थान का श्री गंगानगर भी रहा है, जो देश का सबसे गर्म शहर रिपोर्ट हुआ। आज भी यहां का तापमान 48 डिग्री के आस पास रहेगा, लेकिन इसमें हलकी गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं, पंजाब के औसतन तापमान की बात करें तो राज्य अभी भी सामान्य से 5.7 डिग्री अधिक गर्म है। बीते 24 घंटों में औसतन तापमान 1 डिग्री गिरा है।

ये भी पढ़ेः पंजाब का एक भी रुपया केंद्र को नहीं रोकने देंगे: CM भगवंत मान

जाने प्रमुख शहरों का तापमान

अमृतसर
अमृतसर का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। आज भी ये तापमान तकरीबन 45 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।

जालंधर
जालंधर में न्यूनतम तापमान 43.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज ये तापमान 45 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।

लुधियाना
लुधियाना में बीते दिन न्यूनतम तापमान 45.6 डिग्री दर्ज किया गया। अनुमान है आज आज ये तापमान 45 डिग्री के करीब रहेगा।

पटियाला
पटियाला का न्यूनतम तापमान 46.2 डिग्री दर्ज किया गया। आज इसमें 1 डिग्री की गिरावट होने के आसार हैं।

मोहाली
मोहाली में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री दर्ज किया गया। आज ये तापमान 45 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।