Patna

Patna: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर CM नीतीश ने जेपी गंगा पथ पर किया पौधारोपण

बिहार राजनीति
Spread the love

Patna News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जे०पी० गंगा पथ पर पौधारोपण किया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम हर वर्ष इस अवसर पर पौधारोपण करते हैं। पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण आवश्यक है ताकि जलवायु परिवर्तन के खतरों को कम किया जा सके। भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखना जरूरी है। राज्य सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु जल-जीवन-हरियाली अभियान चलाया जा रहा है। सभी लोग अपने-अपने परिसर एवं आस-पास पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण हेतु अपना योगदान दें।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Bihar: बिहार में उत्पादित सब्जियाँ अब राज्य की सीमाओं को पार कर विदेशों तक पहुँचने को है तैयार: माननीय मंत्री डॉ० प्रेम कुमार

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ० सुनील कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रभात कुमार गुप्ता सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढे़ंः Patna: सिख विरासत के प्रतीक ‘प्रकाश पुंज’ क्षेत्र में सौंदर्यीकरण का कार्य पूर्ण