Patna News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ईद-उल-फित्र के मौके पर प्रदेश एवं देशवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को ईद की बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि पवित्र रमजान के महीने में रोजेदारों द्वारा की गयी इबादतों से उनके घर-परिवार के साथ-साथ प्रदेश और देश में शान्ति एवं समृद्धि आयेगी। मेरी कामना है कि समाज में अमन-चैन, भाईचारा पूरे तौर पर कायम रहे। ईद का दिन ईनाम का दिन है। खुदा इस मुबारक दिन पर अपने नेक बंदों को ईनाम से नवाजते हैं। खुदा हम सब पर अपनी रहमतों की बारिश करें और हम सबों का जीवन सुख, शांति, समृद्धि से भरा रहे।
ये भी पढ़े: Bihar News: राजधानी जलाशय का होगा कायाकल्प, इको टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत एक महान देश है। यहाँ विभिन्न धर्मों, सम्प्रदायों एवं मतावलंबियों के बीच पारस्परिक सौहार्द्र, प्रेम और सहिष्णुता बेमिसाल है। यहाँ सभी लोग एक दूसरे के पर्व त्याहारों में शामिल होकर खुशियों बॉटते हैं और एक दूसरे के धर्मों का सम्मान करते हैं। इसी से प्रदेश एवं देश को मजबूती मिलती है।
ये भी पढ़े: Patna News: प्राक परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र से 2400 SC-ST अभ्यर्थी होंगे लाभान्वित
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
