Patna

Patna: नवनियुक्त 7468 ए.एन.एम. की स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थापना की सूची जारी

बिहार राजनीति
Spread the love

Patna News: स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार द्वारा बिहार तकनीकी सेवा आयोग, पटना के विज्ञापन संख्या-07/2022 के अंतर्गत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ए.एन.एम.) संवर्ग में नियुक्ति हेतु कुल 7468 अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल-4 पर औपबंधिक रूप से नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें: Bihar News: बिहार सरकार की छात्रवृत्ति योजनाओं से वित्तीय वर्ष 2024-25 में लगभग 50 लाख छात्रों को मिला लगभग 786 करोड़ रुपए का लाभ

सभी चयनित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को राज्य के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थापित किया गया है। नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता अपने पदस्थापन स्थल की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के विभागीय वेबसाईट पर ऑफिस ऑर्डर & ट्रांसफर/पोस्टिंग मेनू से प्राप्त कर सकती हैं। सभी नवनियुक्त अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, दस्तावेजों एवं पहचान पत्रों के साथ शीघ्रातिशीघ्र अपने पदस्थापित संस्थान के प्रभारी के समक्ष योगदान देना सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें: Patna News: सभी स्कूलों में कल होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी

स्वास्थ्य विभाग ने सभी नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं और आशा व्यक्त की कि वे राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने में सक्रिय योगदान देंगी।