Paris Olympic

Paris Olympic- देश के खिलाड़ियों पर गर्व है: CM Nayab Saini

हरियाणा
Spread the love

CM Nayab Saini ने मनु भाकर-सरबजोत सिंह को दी बधाई

Paris Olympic: आज हरियाणा (Haryana) ने वैश्विक स्तर पर देश का नाम एक बार फिर रोशन कर दिया है। पेरिस ओलंपिक-2024 (Paris Olympics-2024) में भारत ने एक और मेडल जीत कर दिखा दिया है अपने देश में हुनर और काबिलियत की कमी नहीं है। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने कहा कि देश के खिलाड़ियों पर गर्व है। सीएम सैनी ने मनु भाकर-सरबजोत सिंह को बधाई दी है।
ये भी पढ़ेः Haryana: चंडीगढ़ से नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन से किया सफर: CM सैनी

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

पेरिस ओलंपिक 2024 में 10 मीटर मिक्स्ड टीम कार्यक्रम में सरबजोत सिंह और मनु भाकर (Manu Bhakar) ने मिलकर ब्रॉन्ज मेडल जीता है। मनु भाकर और सरबजोत सिंह (Sarabjot Singh) ने इस मैच में दक्षिण कोरिया को मात दी है। बीते रविवार मनु भाकर ने इसी इवेंट के सिंग्लस इवेंट में ब्रॉन्ज जीता था। इस तरह से मनु भाकर ओलंपिक-2024 में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं।

सीएम नायब सिंह सैनी का बयान

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने बयान कहा कि मनु भाकर और सरबजोत सिंह को कांस्य पदक जीतने पर बधाई हो। दोनों ने भारत का झंडा ऊँचा करने का कार्य किया हैं। सरकार खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए हमेशा तैयार है। सीएम सैनी ने भविष्य की स्पर्धाओं के लिए सभी खिलाड़ियों को बहुत शुभकामनाएं दी।

पूरे देश को हरियाणा पर गर्व है: सीएम सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने एक बार फिर इतिहास रचा है। मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है और वे दोनों हरियाणा से हैं। मुझे खुशी है कि हरियाणा ने पदकों में योगदान दिया है। पूरे देश को हरियाणा के खिलाड़ियों पर गर्व है।

ये भी पढ़ेः Haryana के CM नायब सैनी का कांग्रेस पर प्रहार..बोले भारतीय संस्कृति को कुचला

मनु भाकर और सरबजोत के पिता ने क्या कहा?

वहीं, भारतीय निशानेबाज मनु भाकर (Manu Bhakar) के कांस्य पदक जीतने पर उसके पिता रामकिशन भाकर ने कहा कि ये बहुत बड़ी खुशखबरी है इसके लिए मैं देशवासियों का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने इतना प्यार और आशीर्वाद दिया और मनु की मदद की। हम उम्मीद करते हैं कि आगे वो अच्छा करेगी।

सरबजोत सिंह (Sarabjot Singh) के पिता, जितेंद्र सिंह ने कहा कि मनु भाकर और मेरे बेटे ने कांस्य पदक जीता है। मनु भाकर और उनके परिवार को हार्दिक बधाई। हम खुश हैं। सबसे पहले, मैं गुरुद्वारा जाऊंगा और मत्था टेकूंगा। वहां हमारे गांव में जश्न मनाया जाएगा।

वहीं सरबजोत सिंह के सहायक कोच गौरव सैनी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छा पल है। पूरे देश को उन पर गर्व है। वे कड़ी मेहनत से इस मुकाम तक पहुंचे हैं और कांस्य पदक जीता है। सरबजोत ने अपने सभी पदक जीतने के लिए कड़ी मेहनत की है। वह बहुत अनुशासित है।