Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने संपत्ति रजिस्ट्री को आसान बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है।
Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने संपत्ति रजिस्ट्री को आसान बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि बुधवार को लुधियाना (Ludhiana) में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने घोषणा की कि अब राज्य के सेवा केंद्रों पर भी संपत्ति रजिस्ट्री की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे लोगों को रजिस्ट्री के लिए कचहरी के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
आपको बता दें कि सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने संपत्ति रजिस्ट्री में भ्रष्टाचार के पुराने मामलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि वह किसी को भी भ्रष्टाचार का लाइसेंस नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि अगले 15 से 20 दिनों में, संभावित रूप से जून 2025 के पहले सप्ताह से, सेवा केंद्रों पर रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
ये भी पढ़ेंः Punjab News: पानी के मुद्दे पर हाईकोर्ट का फैसला राज्य के लिए नैतिक जीत- CM मान
सीएम मान (CM Mann) ने कहा कि अभी ट्रायल चल रहा है, और अब रजिस्ट्री सेवा केंद्रों पर ही लिखी जाएगी। केवल संपत्ति की खरीद-फरोख्त के दौरान कचहरी में फोटो खिंचवाने की जरूरत होगी। इसके बाद राजस्व विभाग के अधिकारी रजिस्ट्री को लाभार्थी के घर तक पहुंचाएंगे, जिससे लोगों को बार-बार कचहरी या सेवा केंद्र जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

पंजाबी में आसान भाषा में लिखी जाएगी रजिस्ट्री
सीएम मान (CM Mann) ने घोषणा की कि रजिस्ट्री अब प्राथमिक रूप से पंजाबी भाषा में सरल शब्दों में लिखी जाएगी, और उर्दू शब्दों का उपयोग नहीं होगा। जिन्हें अंग्रेजी या हिंदी में रजिस्ट्री चाहिए, उनके लिए यह विकल्प भी उपलब्ध होगा। सीएम मान ने कहा कि रजिस्ट्री का ब्योरा इतना सरल होगा कि कोई भी आम व्यक्ति इसे पढ़कर अपनी संपत्ति की जानकारी समझ सके।
ये भी पढ़ेंः Punjab: पंजाब में महिलाओं की सुरक्षा में हुआ क्रांतिकारी बदलाव, मान सरकार की नीति बनी मिसाल
कई अन्य नई सेवाएं जल्द होंगी ऑनलाइन
सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने आगे कहा कि कुछ सरकारी विभागों में अभी भी फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए लोगों को कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते हैं। सरकार ऐसी सेवाओं को चिन्हित कर रही है, और जल्द ही 30 से 40 नई सेवाएं ऑनलाइन शुरू की जाएंगी। इससे लोग घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से इन सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे, और डोर स्टेप सुविधा का फायदा मिलेगा।

