कार्तिक पूर्णिमा की सही तारीख़ और शुभ मुहुर्त नोट कर लीजिए

दिल्ली NCR

नीलम सिंह चौहान,ख़बरीमीडिया

Kartik Purnima 2023: कार्तिक महीने के अंतिम दिन को कार्तिक पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। जानकारी के लिए बताते चलें कि शास्त्रों में कार्तिक पूर्णिमा तिथि के महत्व को विस्तार में बताया गया है। वहीं, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस खास दिन पर भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और सत्यव्रत का व्रत रखने से साधक की सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं और उन्हें अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। लेकिन इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा ( Kartik Purnima) की तिथि को लेकर लोगों के मन में संशय बना हुआ है। ऐसे में जानिए कि कार्तिक पूर्णिमा व्रत की सही तिथि और सही मुहूर्त क्या है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

कार्तिक पूर्णिमा व्रत 2023 (Kartik Purnima Vrat 2023)

कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 26 नवंबर दोपहर 03 बजकर 58 मिनट से शुरू हो रही है और 27 नवंबर दोपहर दोपहर 02 बजकर 40 मिनट पर इस तिथि को समापन होगा। वहीं उदया तिथि के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा का व्रत 27 नवंबर 2023, सोमवार के दिन रखा जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इस शुभ दिन पर पवित्र स्नान और ब्रह्मा मुहूर्त में पूजा पाठ का एक विषेश तरह का महत्व दिया गया है।

कार्तिक पूर्णिमा 2023 शुभ मुहूर्त ( Kartik Purnima 2023 Shubh Muhurat)

कार्तिक पूर्णिमा के दिन शिव योग का निर्माण हो रहा है। शिव योग की रात्रि 11 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। साथ ही साथ इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का भी संयोग बन रहा है। जो दोपहर 01बजकर 35 मिनट से पूरी रात तक रहेगा। वहीं पवित्र स्नान का शुभ समय सुबह 5 बजकर 32 मिनट से सुबह 06 बजकर 53 मिनट तक रहेगा और दीपदान के लिए शुभ मुहूर्त शाम के 05 बजकर 24 मिनट से शाम 06 बजकर 45 मिनट तक रहेगा।

जानिए क्या है कार्तिक पूर्णिमा तिथि का महत्व

कार्तिक पूर्णिमा के तिथि महत्व को पद्म पुराण, स्कंद पुराण और ब्रह्मा पुराण में डिटेल में बताया गया है। वहीं एक ऐसी भी मान्यता है कि इस खास दिन में भगवान विष्णु मत्स्य अवतार में सभी पवित्र जल स्रोत में निवास करते हैं। इसलिए मान्यता के अनुसार गंगा नदी में स्नान करना सुख, समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। वहीं मान्यता अनुसार सभी तरह के पाप भी धुल जाते हैं।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi