Noida

Noida: ग्रेटर नोएडा-नोएडा वालों के लिए खुशखबरी, खुल गया ये एलिवेटेड रोड

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट नोएडा
Spread the love

Noida News: ग्रेटर नोएडा और नोएडा के निवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।

Noida News: ग्रेटर नोएडा और नोएडा के निवासियों (Residents) के लिए बड़ी खुशखबरी है। नोएडा अथॉरिटी ने भंगेल एलिवेटेड रोड (Bhangel Elevated Road) को ट्रायल के लिए खोल दिया। इसके शुरू होते ही नोएडा से फेज-2 की ओर यात्रा काफी आसान हो गई है। जहां पहले इस रूट को पार करने में लोगों को एक से दो घंटे का समय लगता था, अब वही सफर महज 5 से 10 मिनट में पूरा हो सकेगा। डीएससी रोड पर बनी नई छह-लेन एलिवेटेड रोड (Elevated Road) से रोजाना गुजरने वाले हजारों लोगों को राहत मिलने के साथ ट्रैफिक जाम में भी कमी आएगी। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

आपको बता दें कि आगाहपुर पेट्रोल पंप से लेकर एनएसईजेड (NSEZ) तक फैला 4.5 किमी लंबा यह हिस्सा 608.08 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। नोएडा अथॉरिटी के प्रमुख इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में शामिल यह एलिवेटेड रोड नोएडा के सबसे व्यस्त कॉरिडोर में जाम कम करने के उद्देश्य से विकसित की गई है। डीएससी रोड नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दादरी और सूरजपुर को जोड़ने वाला बड़ा लिंक है, जहां दिनभर भारी ट्रैफिक का दबाव रहता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

किन इलाकों की कनेक्टिविटी सुधरेगी?

नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) के मुताबिक, सीईओ लोकेश एम ने परियोजना का नियमित निरीक्षण किया, जिससे यह काम समय पर पूरा हो सका। अधिकारियों का कहना है कि इस एलिवेटेड रोड से सदरपुर, छलेरा, अगाहपुर, बरौला, सलारपुर, भंगेल और एनएसईजेड जैसे घनी आबादी वाले गांवों के साथ-साथ सेक्टर 40, 41, 43, 47, 48, 49, 82, 88, 101, 106, 107 और 110 के रेजिडेंशियल व इंडस्ट्रियल इलाकों के लोगों के लिए आवागमन का समय काफी कम हो जाएगा।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Noida: नोएडा में सिम क्लोनिंग वाला नया फ्रॉड, बिना OTP खाते से गायब हो रहे पैसे

ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

प्राधिकरण ने कहा कि डीएससी रोड के दोनों ओर बाजार, रेजिडेंशियल क्लस्टर और औद्योगिक क्षेत्र होने से लंबे समय से भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती थी। एलिवेटेड रोड के खुलने से ट्रैफिक को डायवर्ट करने में आसानी होगी और ग्रेटर नोएडा व आसपास के क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहनों को भी सुगम मार्ग मिल सकेगा।

जल्द होगा औपचारिक उद्घाटन

नोएडा प्राधिकरण के डीजीएम विजय रावल (Vijay Rawal) ने कहा कि लोगों की सुविधा को देखते हुए रोड को अभी ट्रायल के तौर पर खोल दिया गया है। कुछ समय बाद इसका विधिवत उद्घाटन किया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः Challan in Noida: नोएडा में धड़ाधड़ कट रहे हैं गाड़ियों के चालान, जानिए क्यों?

कब शुरू हुआ था निर्माण कार्य?

भंगेल एलिवेटेड रोड (Bhangel Elevated Road) परियोजना का कार्य वर्ष 2020 में शुरू किया गया था। इस परियोजना की प्रस्तावित समाप्ति तिथि दिसंबर 2022 तय की गई थी। लगातार जाम की समस्या को देखते हुए इस रोड का निर्माण शुरू किया गया था। लेकिन, बाद में समय सीमा बढ़ाकर सितंबर 2024 कर दी गई, लेकिन तब तक भी काम पूरा नहीं हो सका। लगभग ढाई महीने पहले इस रोड का निर्माण कार्य आखिरकार पूरा कराया गया।